बॉलीवुड

आशा भोसले के आगे नतमस्तक हो गए Sonu Nigam, चरणों को धोकर दिया गायिका को सम्मान

Sonu Nigam washes Asha Bhosle feet: कल शुक्रवार को गायिका आशा भोसले ( Asha Bhosle) की बायोपिक 'स्वरस्वामिनी आशा' पुस्तक को लॉन्च किया गया। इस मौके पर आशा स्टेज पर बैठी हुई थी तभी उनके पास सोनू निगम( Sonu Nigam) आए और उनके पैरों में बैठ गए।

Image

Sonu Nigam washes Asha Bhosle feet

Sonu Nigam washes Asha Bhosle feet: गायक सोनू निगम( Sonu Nigam) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गायक महान गायिका आशा भोसले( Asha Bhosle) के पैरों को धोते नजर आ रहे हैं । यह वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है और प्रशंसक उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। मौका था आशा भोसले की जीवन पर आधारित किताब के अनावरण का जहां बॉलीवुड के नामी कलाकारों से लेकर गायक वहाँ मौजूद थे।

कल शुक्रवार को गायिका आशा भोसले ( Asha Bhosle) की बायोपिक 'स्वरस्वामिनी आशा' पुस्तक को लॉन्च किया गया। इस मौके पर आशा स्टेज पर बैठी हुई थी तभी उनके पास सोनू निगम( Sonu Nigam) आए और उनके पैरों में बैठ गए। सोनू ने सहायक से पानी का थाल और लौटा मँगवाया और आशा के पैरों को उसमें रखा, वह आशा के पैरों को पानी से धोने लगे और उनके आगे नतमस्तक हो गए। एक गायक द्वारा अपने से वरिष्ठ गायक को इस तरह सम्मान देना सभी को बेहद पसंद आया। सोनू निगम ने जिस तरह आशा को भगवान की तरह पूजा इसकी खूब तारीफ हो रही है।

इस के साथ सोनू निगम ने इवेंट में कहा- देवी जी प्रणाम मैं कुछ कहना नहीं चाहता था, लेकिन मुझे बोलने के लिए कहा। मैं बस इतना कहूंगा कि आज सीखने के लिए सब कुछ हैं जब कुछ भी नहीं था तब लता जी और आशा जी से लोगों ने गाना सीखा। इन्होंने पूरी दुनिया को गाना सिखाया।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article