बॉलीवुड

Asha Bhosle Dies: "आशा ताई का जाना दुखदायी...", शाहरुख खान की आंखें हुईं नम

Asha Bhosle Dies: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने सिंगर आशा भोसले की मृत्यु की खबर सुनने के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने गायिका को भारतीय सिंगिग इंडस्ट्री का मजबूर पिलर बताया है।

Image

आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, शाहरुख खान ने दी श्रद्धांजलि (Image Source: Shah Rukh Khan/Instagram)

भारत की मशहूर गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) के निधन की खबर ने पूरे देश की आंखें नम कर दी है। आशा भोसले भारतीय संगीत इंडस्ट्री की मजबूत पिलर थीं, जिनका करियर 8 दशक लम्बा था। इन 8 दशकों में उन्होंने कई सुपरहिट गाने दिए, जो आज भी लोगों के कानों में शहर घोलते हैं और कई ऐसी हसीनाओं की आवाज बनीं जिन्होंने करोड़ों दर्शकों के दिलों पर राज किया। गायिका आशा भोसले ने 12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली, जिस खबर ने बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को भी रुला दिया है। शाहरुख खान ने आशा भोले की मृत्यु की खबर सुनने के बाद इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा फोटो शेयर किया और फैंस के साथ अपना दर्द शेयर किया। (ये भी पढ़ें: निधन से पहले Tabu को ये खास तोहफा देकर गईं दिग्गज सिंगर Asha Bhosle, सालों बाद भी नहीं भूल पाएंगी एक्ट्रेस)

Asha Bhosle की मृत्यु से गम में डूबे बॉलीवुड के 'किंग' शाहरुख खान

अभिनेता शाहरुख खान को जैसे ही आशा ताई की मृत्यु की खबर मिली, वैसे ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए सिंगर को श्रद्धांजलि दी। शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, "आशा ताई के जाने की खबर बहुत ही दुखदायी है। उनकी आाज भारतीय सिनेमा की पहचान रही है और सालों-साल लोग इसके साथ जुड़ाव महसूस करते रहेंगे। उनके जैसा टैलेंट बहुत ही रेयर है। वो हमेशा मुझे अपना आशीर्वाद देती थीं। मैं उन्हें हमेशा मिस करूंगा। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे आशा ताई... लव यू।" (ये भी पढ़ें: Asha Bhosle Dies: अस्पताल से घर लाया गया आशा भोसले का पार्थिव शरीर, कल इस वक्त होगा अंतिम संस्कार)

Asha Bhosle Dies SRK POST

आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, शाहरुख खान ने दी श्रद्धांजलि (Image Source: Shah Rukh Khan/Instagram)

King मूवी में दिखेंगे शाहरुख खान

अभिनेता शाहरुख खान जल्द ही किंग नाम की मूवी में दिखाई देंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जिन्होंने किंग खान के साथ पठान जैसी सफल फिल्म बनाई थी। फिल्म किंग में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान पहली दफा काम करेंगी। बताया जा रहा है कि फिल्म किंग के कुछ एक्शन सीक्वेंस हॉलीवुड स्तर के शूट किए जा रहे हैं। फिल्म किंग के साथ अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, अभय वर्मा, सौरभ शुक्ला, अरशद वारसी और दीपिका पादुकोण के नाम जुड़ रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article