Asha Bhosle Dies: भारतीय गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) ने 12 अप्रैल 2026 को 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली और इस दुनिया से अलविदा कह दिया। आशा भोसले की मृत्यु की खबर ने पूरे देश को उदास कर दिया है और भारतीय कलाकार लगातार उन्हें अपने-अपने शब्दों में श्रद्धांजलि दे रहे हैं। भारत का नाम विदेशों में भी ऊंचा करने वाली अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया के जरिए आशा भोसले की मृत्यु पर दुख जाहिर किया है। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है कि आशा भोसले का जाना भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी क्षति है, जिसकी भरपायी करना नामुमकिन है। (ये भी पढ़ें: Asha Bhosle Dies: "आशा ताई का जाना दुखदायी...", शाहरुख खान की आंखें हुईं नम)

आशा भोसले की मृत्यु से गम में डूबीं प्रियंका चोपड़ा (Image Source: Priyanka/Instagram)
प्रियंका चोपड़ा ने आशा ताई के लिए लिखा प्यार भरा पोस्ट, दी दिल से श्रद्धांजलि
बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट लिखा है और बताया है कि उनकी जनरेशन के लिए आशा जी हमेशा लीजेंड ही रहेंगी। प्रियंका चोपड़ा के अनुसार, "कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनके जाने पर ऐसा लगता है कि आपके बचपन की कोई अनमोल चीज चली गई है। ये लोग आपकी यादों का हिस्सा होते हैं और आपके घरवालों की तरह होते हैं। आशा जी हमेशा मेरे लिए वैसी ही रहेंगी। उनकी आवाज केवल भारतीय सिनेमा का हिस्सा नहीं थी, बल्कि हमारे जीवन का हिस्सा थी। जब हम सब बड़े हो रहे थे तब उनकी आवाज हमारे घरों में बजती थी। उनकी आवाज हमारे घरों की खुशियों का हिस्सा थी।" (ये भी पढ़ें: Asha Bhosle Dies: अस्पताल से घर लाया गया आशा भोसले का पार्थिव शरीर, कल इस वक्त होगा अंतिम संस्कार)
"मेरी जनरेशन के लिए वो हमेशा लीजेंड ही रहेंगी। उनकी आवाज हमेशा हमारे बीच बनी रहेगी क्योंकि इसमें अलग सी पावर थी। शब्दों में आशा जी के जाने के दर्द को बयां कर पाना मुश्किल है। उनकी आवाज ने पूरे देश को सालों-साल एंटरटेन किया है। थैंक यू आशा जी हम सभी को इतने यादगार गाने देने के लिए। आप संगीत को मिला सबसे खूबसूरत गिफ्ट थीं। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।"
