Aryan Khan Gets Mobbed: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और पब्लिक अपीयरेंस को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। आर्यन खान की तस्वीरें और वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। इन सब के बीच अब एक बार फिर आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि वीडियो में आर्यन खान के साथ क्या हुआ है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
भीड़ के बीच फंसे आर्यन खान (Image Source: Voompla Instagram)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Shah Rukh Khan के लाडले के साथ काम करना चाहते हैं Ahaan Panday, जाहिर की ये इच्छा
भीड़ में फंसे आर्यन खान
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह आर्यन खान का अभी हाल ही में सामने आया नया वीडियो है। वायरल वीडियो में एक फैन आर्यन खान के करीब पहुंचने की कोशिश करते हुए अपना बैलेंस खो बैठता है और गिर जाता है। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई। इस दौरान आर्यन खान भीड़ में फंसे नजर आए। इसके बाद आर्यन सुरक्षित तरीके से वहां से निकल गए। आर्यन खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया। इस वीडियो को देखने के बाद आर्यन खान के फैंस उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर करते हुए नजर आए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:The Bads of Bollywood 2 को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस साल से शुरू होगी शूटिंग
इस सीरीज से मचाया था धमाल
आर्यन खान ने अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू से धमाल मचा दिया था। आर्यन खान ने सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का डायरेक्शन किया था, जिसे काफी पसंद किया गया था। अब इस सीरीज के दूसरे पार्ट को लेकर चर्चा हो रही है। आर्यन खान के इस वायरल हो रहे वीडियो पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
