Sunny Deol on Clean-Shaven Look: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) अपनी आने वाली फिल्म 'इक्का' की रिलीज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा के निर्देशन में बनी एक कोर्टरूम ड्रामा है। 'इक्का' के साथ सनी देओल अपना ओटीटी डेब्यू भी कर रहे हैं। इसमें अक्षय खन्ना, तिलोत्तमा शोम और दीया मिर्जा मुख्य भूमिकाओं में हैं। खास बात यह भी है कि फिल्म में सनी देओल और अक्षय कुमार लगभग 30 साल बाद स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। आखिरी बार दोनों 'बॉर्डर' में साथ नजर आए थे। इस मूवी के नेटफ्लिक्स पर आने से पहले सेलेब्स के लिए मुंबई में 9 जुलाई को स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट की गई। सनी अपने बेटों के साथ इस इवेंट में पहुंचे। इस दौरान सनी देओल अपने क्लीन-शेव लुक को लेकर चर्चा में आए। सनी देओल ने यह भी कहा कि आज कल बॉलीवुड में लोग लुक्स पर निर्भर रहते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Shri Ram Bhoomi: अशोक सिंघल की भूमिका निभा रहे हैं Anupam Kher, खुद किया कन्फर्म)
क्लीन-शेव लुक पर सनी पाजी ने तोड़ी चुप्पी
क्लीन-शेव लुक पर रिएक्शन देते हुए सनी देओल ने कहा, 'आज कल लोग लुक्स के पीछे पड़े रहते हैं। एक्टिंग खत्म हो गई है।' सोशल मीडिया पर उनके नए लुक को लेकर काफी चर्चा हो रही है। देखने में यह लुक उनके स्वर्गीय पिता और बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र से काफी मिलता है, जिसे देखकर फैंस बहुत खुश हुए। पिता धर्मेंद्र की तरह अपने लुक पर सनी देओल ने कहा, 'पापा के बेटे हैं और क्या है? अच्छा काम करते हैं तो अच्छा लगता है कि पापा खुश होंगे की उनके अच्छा काम कर रहे हैं।' कई लोगों का यह भी मानना है कि सनी देओल का यह लुक उनकी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' के लिए भी हो सकता है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Dhamaal 4 Box office Day 1: ओपनिंग डे पर मेकर्स की होगी बल्ले-बल्ले, Ajay Devgn की फिल्म कमाएगी इतने करोड़)
वर्कफ्रंट की बात करें तो 'इक्का' आज 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। सनी देओल को इस मूवी में रामभक्त हनुमान का रोल में देखा जाएगा। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम बनेंगे, सई पल्लवी सीता का रोल करेंगी और यश को रावण के किरदार में देखा जाएगा। फिल्म का पहला भाग दीवाली 2026 को और दूसरा भाग दीवाली 2027 को रिलीज होगा। इस साल सनी की एक और फिल्म 'बटवारा 1947' भी रिलीज होने वाली है।
