Aryan Khan Drug Case: मॉडल मुनमुन धमीचा ने समीर वानखेड़े पर लगाए गंभीर आरोप, बोली 'फेम पाने के लिए मुझे फंसाया...'

Munmum Dhamecha revealed the Sameer's truth: मॉडल मुनमुन धमीचा (Munmun Dhamecha) ने एक्स-एनसीबी चीफ समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) पर आरोप लगाया है कि उन्होंने फेम पाने के लिए उन्हें फंसाया था। मुनमुन धमीचा के वकील ने मिरर नाउ से एक्सक्लूसिव बात करते हुए कई बड़े खुलासे किए हैं।

Munmum Dhamecha revealed the Sameer's truth: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के ड्रग केस मामले में लगातार बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं। आर्यन खान ड्रग केस में फंसी मॉडल मुनमुन धमीचा (Munmun Dhamecha) ने एक्स एनसीबी चीफ समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें केवल फेम पाने के लिए इस मामले में फंसाया गया है। उनका ड्रस मामले से कोई लेना-देना नहीं था लेकिन जब समीर वानखेड़े को जब पता चला कि वो एक मॉडल हैं तो उन्हें इसमें घसीट लिया गया। मुनमुन धमीचा के वकील ने मिरर नाउ से एक्सक्लूसिव बात करते हुए बताया है कि उनकी क्लाइंट को ड्रग मामले में फंसाने से पहले बताया गया था कि उन्हें थोड़ी देर में छोड़ दिया जाएगा लेकिन उसका उल्टा ही हुआ। उन्हें बैठा लिया गया और जो लोग वाकई रेड में पकड़े गए थे उन्हें इग्नोर कर दिया गया क्योंकि वो नामी लोग नहीं थे।

Aryan Khan Drug Case: मॉडल मुनमुन धमीचा ने समीर वानखेड़े पर लगाए गंभीर आरोप, बोली 'फेम पाने के लिए मुझे फंसाया...'

Aryan Khan Drug Case: मॉडल मुनमुन धमीचा ने समीर वानखेड़े पर लगाए गंभीर आरोप, बोली 'फेम पाने के लिए मुझे फंसाया...'

मुनमुन धमीचा के वकील ने मिरर नाउ को बताया, 'जब मुनमुन को एनसीबी के ऑफिस ले जाया गया तो उससे समीर वानखेड़े ने कहा था कि उसके खिलाफ कोई केस नहीं है लेकिन जैसे की उन्हें पता चला कि वो मॉडल है, उसे हिरासत में ले लिया गया। मुझे नहीं पता कि एनसीबी मुनमुन को हिरासत में लेने के लिए इतनी दिलचस्पी क्यों लेने लगी जबकि कुछ लोगों को वहीं छोड़ दिया गया, जो पकड़े गए थे। वानखेड़े ने कुछ लोगों को पकड़ा और बाकियों को जाने दिया गया।'

End of Feed