केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया पर ये खबर सामने आई थी कि चिराग पासवान और एक्ट्रेस आरुषि निशंक (Arushi Nishank) एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसे लेकर इंटरनेट पर खूब चर्चा हो रही है। अब एक्ट्रेस आरुषि निशंक ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ दी है। आइए इस रिपोर्ट में जानते है आरुषि निशंक ने चिराग पासवान को लेकर क्या कहा है....(Times Now Navbharat पर ये भी पढें-'Ramayana' में साई पल्लवी को देख निराश हुईं Tanishaa Mukerji, रणबीर-यश के लिए कही ये बात)
आरुषि निशंक ने बताया सच (pic credit-instagram)
आरुषि निशंक ने बताया सच
चिराग पासवान और एक्ट्रेस आरुषि निशंक के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही थी। इस बारे में आरुषि निशंक ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। एक्ट्रेस ने IANS को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह चिराग पासवान से मिलने उनके घर गई थीं। इस दौरान उनका मकसद उन्हें बधाई देना और एक किताब भेंट करना था। लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने उस किताब को शादी का कार्ड समझ लिया। अरुषि ने कहा, 'चिराग मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं और वह काफी अच्छा काम कर रहे हैं।' एक्ट्रेस ने साफ किया कि दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता है।
कौन हैं आरुषि निशंक
बताते चलें कि आरुषि निशंक, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी हैं। इसके अलावा वो एक पब्लिक फिगर हैं। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज में काम किया है। आरुषि निशंक ने मनोरंजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। मालूम हो कि आरुषि निशंक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। आरुषि निशंक का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाता है। आरुषि निशंक की फैन फॉलोइंग तगड़ी है। उन्हें इंस्टाग्राम पर 1.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
