Arun Bali: निधन के दिन रिलीज हुई अरुण बाली की आखिरी फिल्म 'गुडबाय', आज जोगेश्वरी पूर्व में होगा अंतिम संस्कार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 08:13 AM IST

Arun Bali Death: 7 अक्टूबर को हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता अरुण बाली का 79 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया है। जिस दिन अरुण बाली ने आखिरी सांस ली, उसी दिन उनकी आखिरी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

Arun Bali Last Rites: 7 अक्टूबर को हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता अरुण बाली का 79 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया है। 23 दिसम्बर 1942 को अरुण बाली लाहौर में पैदा अरुण बाली लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें दुर्लभ बीमारी Myasthenia Gravis ने घेर लिया था।जिस दिन अरुण बाली ने आखिरी सांस ली, उसी दिन उनकी आखिरी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

Arun Bali: निधन के दिन रिलीज हुई अरुण बाली की आखिरी फिल्म 'गुडबाय', आज जोगेश्वरी पूर्व में होगा अंतिम संस्कार

अरुण बाली की आखिरी फिल्म (Arun Bali Last Film Goodbye)

7 अक्टूबर को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता की फिल्म गुडबाय रिलीज हुई। इस फिल्म में अरुण बाली भी नजर आए हैं। फिल्म में अरुण बाली ने नीना गुप्ता के पिता और अमिताभ बच्चन के ससुर का रोल निभाया है। यह फिल्म जिस दिन आई, उसी दिन अरुण बाली का निधन हुआ। नीना गुप्ता ने अरुण बाली संग अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- 'गुडबाय'

End of Feed