LIVE

Article 370 movie Review Live Updates: यामी गौतम की परफॉर्मेंस ने डाली फिल्म में जान, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर होगा जलवा

Article 370 movie Review Live Updates: यामी गौतम की परफॉर्मेंस ने डाली फिल्म में जान, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर होगा जलवा

Article 370 movie Review Live Updates: यामी गौतम की परफॉर्मेंस ने डाली फिल्म में जान, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर होगा जलवा

Article 370 movie Review, आर्टिकल 370 मूवी रिव्यू ,Rating and Release Live Updates: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की नई फिल्म 'आर्टिकल 370' (Article 370) 23 फरवरी के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। इस फिल्म को लोगों की ओर से शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आदित्य सुहास जंभाले द्वारा निर्देशित फिल्म जम्मू-कश्मीर को दिए गए विशेष दर्जे को रद्द करने के पीएमओ के फैसले पर आधारित है। फिल्म की कहानी और यामी गौतम की परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीत लिया है। अगर आप भी इस फिल्म को देखने का मन बना रहे हैं तो आइए जानें वो कौन सी खूबियां हैं, जो आपको फिल्म देखने के लिए मजबूर कर देंगी।


Article 370 Movie Review in Hindi / Article 370 Movie Box office Prediction in hindi

FEB 23, 2024 14:47 IST

Article 370 Movie Review Live Hindi: फिल्म को मिला 'मास्टरपीस' का टैग

यामी गौतम की मूवी 'आर्टिकल 370' को लोग मास्टरपीस का टैग दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "फिल्म आंखें खोल देगी।" वहीं दूसरे यूजर ने इसे 'मस्ट वॉच' बताया।
FEB 23, 2024 13:21 IST

Article 370 Movie Review Live Hindi: इतिहास की झलक दिखाती है 'आर्टिकल 370'

यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' लोगों को इतिहास की झलक दिखाती है। फिल्म में कश्मीर में फैले आतंकवाद पर भी चोट की गई है।
FEB 23, 2024 12:23 IST

Article 370 Movie Review Live: प्रियामणि की एक्टिंग ने जीता दिल

'आर्टिकल 370' में यामी गौतम के साथ-साथ प्रियामणि की एक्टिंग भी कमाल की रही। 'जवान' के बाद इस फिल्म में भी प्रियामणि ने झंडे गाड़ दिये।
FEB 23, 2024 11:35 IST

Article 370 Movie Review Live: अच्छी खासी दर्ज की गई है ऑक्युपेंसी

'आर्टिकल 370' को देखने के लिए सिनेमाघरों में भीड़ उमड़ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिल्म की ऑक्युपेंसी भी अच्छी खासी दर्ज की गई है, जिससे कहा जा सकता है कि ये दमदार ओपनिंग करने वाली है।
FEB 23, 2024 11:06 IST

Article 370 Movie Review Hindi Live: 'क्रैक' को खा गई 'आर्टिकल 370'

'आर्टिकल 370' को मिल रही वाहवाही से कहा जा सकता है कि ये मूवी विद्युत जामवाल की 'क्रैक' को खा गई है। फिल्म ने उसे बखूबी ओवरटेक कर लिया है।
FEB 23, 2024 10:52 IST

Article 370 Movie Review Hindi Live: फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

'आर्टिकल 370' को देख फैंस नतमस्तक नजर आए। उन्होंने यामी गौतम ही नहीं, बल्कि पूरी फिल्म की तारीफ की।
FEB 23, 2024 10:26 IST

Article 370 Opening Prediction: पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई करेगी 'आर्टिकल 370'

'आर्टिकल 370' को लेकर कहा जा रहा है कि फिल्म पहले दिन 6 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग करेगी। बता दें कि फैंस से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
FEB 23, 2024 10:00 IST

Article 370 Movie Review: यामी गौतम की एक्टिंग ने जीता दिल

'आर्टिकल 370' में यामी गौतम ने जान फूंकने की कोशिश की है। उनकी एक्टिंग ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वह सिनेमा जगत की दिग्गज हसीना हैं।
FEB 23, 2024 09:41 IST

PM Modi Praises Article 370: PM मोदी के बयान से होगा 'आर्टिकल 370' को फायदा

बता दें कि यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपने एक इवेंट के दौरान तारीफ की थी। उनके बयान को लेकर माना जा रहा है कि लोग फिल्म के प्रति आकर्षित होंगे और इससे मूवी को फायदा होगा।
FEB 23, 2024 09:21 IST

Article 370 Movie Budget: इतने करोड़ में बनीं है यामी गौतम की 'आर्टिकल 370'

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' को निर्माताओं ने लगभग 25 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनाया है। यह फिल्म आसानी से इतने करोड़ रुपये कमा लेगी।
FEB 23, 2024 09:18 IST

Article 370 Twitter Review: लोगों को पसंद आ रही है यामी गौतम की 'आर्टिकल 370'

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और प्रियामणि की फिल्म 'आर्टिकल 370' को देखने के बाद लोगों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने रिव्यू साझा कर रहे हैं। फिल्म को लोगों ने काफी शानदार बताया है।
FEB 23, 2024 09:16 IST

Article 370 Box Office Prediction: पहले इतने करोड़ कमाएगी 'आर्टिकल 370'

यामी गौतम और प्रियामणि की फिल्म 'आर्टिकल 370' को देखने के लिए दर्शकों की बड़ी भीड़ सिनेमाघरों में पहुंच रही है। बताया जा रहा है कि ओपनिंग डे पर फिल्म 5 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग ले सकती है।
FEB 23, 2024 09:11 IST

Article 370's Actors Performances: फिल्म की जान हैं यामी गौतम

आदित्य सुहास जंभाले द्वारा निर्देशित फिल्म 'आर्टिकल 370' में यामी गौतम ने अपनी अदाकारी से सभी फैन्स का दिल जीत लिया है। हरकोई उनकी सराहना कर रहा है।
FEB 23, 2024 09:11 IST

Article 370 Release Date: 23 फरवरी के दिन रिलीज हुई 'आर्टिकल 370'

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और साउथ एक्ट्रेस प्रियामणि की नई फिल्म 'आर्टिकल 370' को निर्माताओं ने 23 फरवरी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया है। फिल्म को अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं।