अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रिश्ते को दिया नया मोड़, 'धुरंधर' एक्टर ने कहा- 'हमने सगाई कर ली है'

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 14, 2025, 12:36 PM IST

Arjun Rampal-Gabriella Demetriades Engaged: एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Gabriella Demetriades) का अभी हाल ही में एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान फिल्म धुरंधर फेम एक्टर अर्जुन रामपाल ने एक बड़ा खुलासा किया है। तो चलिए जानते हैं कि अर्जुन रामपाल ने...

Arjun Rampal-Gabriella Demetriades Engaged: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अर्जुन रामपाल की ये फिल्म रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने अभी हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। इन सब के बीच अर्जुन रामपाल का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान अर्जुन रामपाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बोलते हुए नजर आ रहे हैं। इस इंटरव्यू के दौरान अर्जुन रामपाल ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

Arjun Rampal-Gabriella Demetriades Engaged

Image Source: Arjun Rampal Instagram

अर्जुन रामपाल ने की सगाई

अर्जुन रामपाल एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह एक्टर का अभी हाल ही में सामने आया एक इंटरव्यू है। रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के दिए इंटरव्यू के दौरान अर्जुन रामपाल ने खुलासा किया को उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Gabriella Demetriades) से सगाई कर ली है। इस इंटरव्यू के दौरान गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स भी एक्टर के साथ नजर आईं। गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने कहा कि 'प्यार शर्तों के साथ आता है जैसे अगर कोई व्यक्ति ऐसे बिहेव करे तभी अप्रूवल या प्यार मिलेगा। लेकिन बच्चे के साथ ऐसा नहीं कर सकते ना?' इसके बाद अर्जुन ने अपनी मां की 2018 में हुई मौत को याद करते हुए दुख जताया। उन्होंने कहा, 'माता-पिता को खोने पर मिलने वाला सपोर्ट कोई तैयार नहीं कर सकता। मैं हमेशा कहता हूं कि माता-पिता का जाना ऐसा है जैसे शरीर का कोई अंग कट जाए।' आपको बता दें कि गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स और अर्जुन रामपाल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस शो का टीजर खूब वायरल हो रहा है।

End of Feed