श्रीदेवी को मैम कहकर बुलाते थे अर्जुन कपूर, पहली बार पापा के साथ इस फिल्म के सेट पर देखा था

Arjun Kapoor Talk about Step-Mother Sridevi: अर्जुन कपूर( Arjun Kapoor) ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि बोनी कपूर अक्सर फिल्म शूट में बीजी रहते थे। बेहद कम ऐसा होता था जब वह अपने पिता के साथ समय बीता पाते थे। अर्जुन कपूर अक्सर पापा से मिलने फिल्म के सेट पर जाते थे।

Arjun Kapoor Talk about Step-Mother Sridevi: अभिनेता अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor) हाल ही में फिल्म सिंघम अगेन में नजर आए थे। फिल्म में वह पहली बार विलेन बने थे जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने बताया कि वह कैसे अपने पापा से मिलने फिल्म सेट पर जाया करते थे । उन्होंने अपनी सौतेली मां और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को भी याद किया। उन्होंने वह किस्सा साझा किया जब फिल्म रूप की रानी चोरों के राज के सेट पर वह श्रीदेवी को देख रहे थे।

Arjun Kapoor Talk about Step-Mother Sridevi

अर्जुन कपूर( Arjun Kapoor) ने गलाटा प्लस के साथ इंटरव्यू के दौरान बताया कि बोनी कपूर अक्सर फिल्म शूट में बीजी रहते थे। बेहद कम ऐसा होता था जब वह अपने पिता के साथ समय बीता पाते थे। अर्जुन कपूर अक्सर पापा से मिलने फिल्म के सेट पर जाते थे। उन्होंने याद किया कि उनके पिता के साथ उनका पूरा अनुभव फिल्म के सेट के इर्द-गिर्द घूमता था। वह एक बार फिल्म रूप की रानी और चोरो के राज के सेट पर पापा से मिलने गए थे। उन्होंने इसे अब तक की सबसे शानदार फिल्मों में से एक बताया, जिसका बजट 1992 में 10 करोड़ रुपये था।

End of Feed