Malaika संग ब्रेकअप की खबरों के बीच Arjun Kapoor ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, बोले-आप अपने अतीत के कैदी...

Malaika-Arjun Breakup: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में है। रिपोर्ट के मुताबिक कपल का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि एक्ट्रेस की मैनेजर ने ब्रेकअप की खबर को अफवाह बताया है। इस बीच अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

बॉलीवुड के पावर कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। पिछले दिनों यानी 31 मई को दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आई थी। इस खबर ने फैंस को हैरान कर दिया। मलाइका और अर्जुन दोनों ही अपने रिलेशनशिप को लेकर ओपन है। अभी तक कपल ने ब्रेकअप की खबर पर कोई बयान नहीं दिया है। इस बीच अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। अर्जुन ने इस पोस्ट में लाइफ को लेकर अपनी अप्रोच बताई है। उनके पोस्ट में लिखा है, जीवन में आपके पास दो ऑप्शन होते हैं। पहला की आप अपने अतीत के कैदी या भविष्य में आने वाली चीजों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

नहीं हुआ मलाइका-अर्जुन का ब्रेकअप

मलाइका की मैनेजर ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में दोनों के ब्रेकअप की खबर को अफवाह बताया है। इन खबरों के बीच अर्जुन लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट

End of Feed