बॉलीवुड

Anant Ambani-Radhika Merchant: इब्राहिम ने शेयर की कपल के प्री वेडिंग फंक्शन की इनसाइड तस्वीर, दिखाया क्रूज का खूबसूरत नजारा

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे। कपल का प्री वेडिंग फंक्शन इटली में क्रूज पर हो रहा है। इस वेडिंग फंक्शन में 800 से ज्यादा वीआईपी गेस्ट शामिल होंगे। बॉलीवुड सितारे भी कपल के ग्रैंड प्री वेडिंग फंक्शन में पहुंचे हैं।

Image

Ibrahim Ali Khan (credit Pic: Instagram)

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री वेडिंग फंक्शन फ्रांस में हो रहा है। कपल 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे। कपल के वेडिंग कार्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। कपल के प्री वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए है। कपल के सेकेंड प्री वेडिंग फंक्शन में 800 से ज्यादा वीआईपी गेस्ट शामिल होने वाले हैं। लोग कपल के प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरों और वीडियो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अनंत के प्री वेडिंग फंक्शन की इनसाइड तस्वीर शेयर की है।

इब्राहिम ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्रूज की फोटो शेयर की है। क्रूज समंदर के बीचो बीच नजर आ रहा है जिसके चारों तरफ पहाड़ है। इस खूबसूरत तस्वीर ने फैंस का दिल जीत लिया है।

यहां देखें क्रूज की खूबसूरत तस्वीर

cruize

Cruize (credit pic: Ibrahim instagram)

अनंत और राधिका का प्री वेडिंग फंक्शन इटली और फ्रांस के बीच में क्रूज पर हो रहा है। इस सेरेमनी में केटी पैरी ने भी परफॉर्मेंस दिया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कपल के प्री वेडिंग फंक्शन में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, सलमान खान समेत कई स्टार्स शामिल हुए हैं। अनंत और राधिका का पहला प्री वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में हुआ था।

अनंत और राधिका की शादी 12 जुलाई को रिलायंस के जियो सेंटर में होगी। कपल की शादी काफी ग्रैंड होने वाली है। शादी की तैयारियां खुद नीता अंबानी कर रही है। शादी हिंदू रीति-रिवाज से होगी। 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद का दिन होगा। इस दिन घरवाले न्यूली मैरिड कपल को आशीर्वाद देंगे। 14जुलाई को रिस्पेशन रखा गया है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article