बॉलीवुड

टी20 वर्ल्ड कप के लिए Virat Kohli संग रवाना हुई Anushka Sharma, कपल की अनसीन फोटो हुईं वायरल

Anushka Sharma-Virat Kohli Viral Pic: विराट कोहली अपने परिवार के साथ टी20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूयॉर्क रवाना हो गए हैं। मुंबई एयरपोर्ट में विराट पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए थे। कपल ने एयरपोर्ट स्टाफ के साथ फोटो खिंचवाई थी। ये फोटो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रही हैं।

Image

Anushka Sharma-Virat Kohli (credit Pic: Instagram)

Anushka Sharma-Virat Kohli Viral Pic: आईपीएल (IPL) 2024 खत्म होने के बाद विराट कोहली टी 20 वर्ल्ड कपल मैच के लिए न्यूयॉर्क रवाना हो गए। विराट के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी नजर आईं। विराट अपनी पत्नी अनुष्का और दोनों बच्चों के साथ न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए। मुंबई एयरपोर्ट पर कपल को स्पॉट किया गया है। दोनों ने एयरपोर्ट स्टाफ के साथ फोटो भी खींचवाई। फोटो में अनुष्का और विराट साथ में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। कपल की तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

फोटो में विराट और अनुष्का कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं। विराट ने व्हाइट टी शर्ट के साथ बेज कलर का जैकेट पहना हुआ है। उन्होंने अपने लुक को कैप के साथ कंप्लीट किया है। वहीं, चकदा एक्सप्रेस एक्ट्रेस ब्लैक टीशर्ट और ब्लू डेनिम जींस में नजर आईं। एक्ट्रेस नो मेकअप लुक में नजर आईं। फोटो में एक्ट्रेस अपने पति का हाथ थामे हुए दिखाई दे रही हैं।

विराट-अनुष्का की फोटो हुई वायरल

कपल के वायरल फोटो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ समय पहले ही अनुष्का और विराट बेटे अकाय के पेरेंट्स बने हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा था कि 15 फरवरी को बेटे अकाय और वामिका का छोटा भाई आया है। हम अपने बच्चे का ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ स्वागत करते हैं। हम आप सभी का आशीर्वाद चाहते हैं। इस समय हम आप सभी से प्राइवेसी देने की अपील करते हैं।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा चकदा एक्सप्रेस से वापसी करेंगी। एक्ट्रेस इस बॉयोपिक में क्रिकेटर झुलन गोस्वामी का रोल प्ले कर रही हैं। एक्ट्रेस की आखिरी फिल्म जीरो रिलीज हुई थी। जीरो में अनुष्का के साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में थे।

Priyanka Jha
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article