अर्जुन कपूर ने 'कल्कि 2898 एडी' को बताया गेम चेंजर, दीपिका पादुकोण- बिग बी की एक्टिंग के हुए मुरीद

प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म क्लकि 2898 एडी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का दमदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब अर्जुन कपूर ने कल्कि 2898 एडी की जमकर तारीफ की है। एक्टर ने फिल्म को गेम चेंजर बताया है। अर्जुन ने दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के काम की जमकर सराहाना की।

प्रभास (Prabhas) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक खूब पसंद कर रहे हैं।फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन समेत बाकी स्टार्स मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, दुलकर सलमान, मृणाल ठाकुर समेत बाकी सितारे कैमियो रोल में नजर आए है। फिल्म भारत में ही नहीं विदेश में भी धमाल मचा रही है। एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने हाल ही में कल्कि 2898 एडी की तारीफ की है। एक्टर ने फिल्म को लेकर अपना रिव्यू दिया है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कल्कि 2898 एडी को गेम चेंजर बताया है।

End of Feed