बॉलीवुड

'Sikandar' के लिए एक्शन अवतार में दिखे Salman Khan, लीक्ड फोटोज ने बढ़ाई फैन्स की बेताबी

Salman Khan Start Shoot for Sikandar: एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बन रही सलमान खान (Salman Khan) ने अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) की शूटिंग मेकर्स ने 19 जून से शुरू कर दी है। इस समय शूटिंग सेट से सलमान खान की एक्टिंग अवतार में पिक्स इंटरनेट पर सामने आई हैं।

Image

Salman Khan's Sikandar

Salman Khan Start Shoot for Sikandar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) की शूटिंग शुरू कर दी है। कुछ दिनों पहले अभिनेता की शूटिंग सेट से फोटो वायरल हुई थी, जिसने फैन्स की बेताबी को बढ़ा दिया है। फैन्स की बेताबी को बढ़ाए रखने के लिए अब सोशल मीडिया पर 'सिकंदर' के सेट से सलमान खान की कई पिक्स इंटरनेट पर सामने हैं। इन पिक्स में सलमान खान एक फिर एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं।

माना जा रहा है कि ये पिक्स सेट की हैं। सोशल मीडिया पर ये पिक्स सलमान के फैन हैंडल पर वायरल हो गई हैं। पिक्स में साफ देखा जा सकता है कि सलमान खान एक बार फिर एक्शन लुक में नजर आ रहे हैं। हालांकि दूसरी फोटो में सलमान खान का चेहरा साफ तौर पर दिखाई नहीं दे रहा है। सलमान खान की फोटो के अलावा सेट पर रश्मिका मंदाना भी दिखाई दीं। रश्मिका मंदाना को फैन के साथ फोटो क्लिक कराते हुए देखा जा सकता है। रश्मिका मंदाना भी बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं।

सलमान खान की 'सिकंदर' का निर्देशन एआर मुरुगादॉस कर रहे हैं। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स फिल्म के एक्शन सीन्स को 33 हजार फीट की ऊंचाई पर शूट कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इस समय मुंबई में चल रही है। यह फिल्म 2025 में ईद के खास मौके पर रिलीज होगी। 'सिकंदर' के अलावा सलमान खान के पास करण जौहर की 'द बुल' भी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article