बॉलीवुड

'Son of Sardaar' के सीक्वल में बलविंदर सिंह संधू बनकर Ajay Devgn से टक्कर लेंगे Sanjay Dutt, तैयारी हुईं शुरू

Sanjay To Star in Son of Sardaar 2: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अजय देवगन (Ajay Devgn) की अपकमिंग फिल्म 'सन ऑफ सरदार' (Son of Sardaar) के सीक्वल में संजय दत्त की धमाकेदार एंट्री हो गई है। अब फिल्म के सीक्वल में अजय और संजय दत्त की भिड़ंत होगी।

Image

Ajay Devgn and Sanjay Dutt

Sanjay To Star in Son of Sardaar 2: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) के पास इस समय नए-नए प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई हैं। दोनों एक्टर्स के साथ-साथ इस समय इंडस्ट्री में मौजूद बड़े-बड़े डायरेक्टर्स काम करने के लिए बेताब हैं। बीते कुछ समय से अजय देवगन और संजय दत्त की सुपरहिट फिल्म 'सन ऑफ सरदार' (Son of Sardaar) का सीक्वल चर्चा में बना हुआ है। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि फिल्म में संजय दत्त को कास्ट नहीं किया जाएगा लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अब इन खबरों पर पूर्णविराम लगा दिया गया है।

मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन की वापसी के साथ अब फिल्म 'सन ऑफ सरदार' के सीक्वल में संजय दत्त भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि वो फिल्म में एक बार फिर बलविंदर सिंह संधू का किरदार निभाते दिखाई देंगे। फिल्म में संजय दत्त की भिड़ंत अजय देवगन से होगी। फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल 50 दिन का होगा। मेकर्स अब जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में अजय देवगन और संजय दत्त के अलावा मृणाल ठाकुर नजर आएंगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन इस समय रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में करीना कपूर, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इसके अलावा अजय देवगन को फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में भी देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article