Luv Sinha Talks About Zaheer Iqbal Father's Business: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 23 जून 2024 को हो चुकी है। इस बीच अब दोनों हंसी खुशी अपनी शादीशुदा जिंदगी इंजॉय कर रहे हैं। दोनों ने सिविल मैरिज की है, जिसमें सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा भी नजर आई हैं। हालांकि उनके बड़े भाई लव सिन्हा की शादी से कोई भी तस्वीर सामने नहीं आई है। जिसके बाद अब आखिरकार लव ने यह कन्फर्म भी कर दिया है कि वह शादी में शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने आगे भी सोनाक्षी से वास्ता न रखने को लेकर बयान दिया है। उन्होंने जहीर इकबाल के पिता के बिजनेस को लेकर भी काफी कुछ खुलासे किए हैं। लव सिन्हा के ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, आइए यहां इनपर एक नजर डालते हैं।
सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शामिल न होने के लेकर उन्होंने कहा, 'कारण बहुत स्पष्ट हैं कि मैं इसमें शामिल क्यों नहीं हुआ, और कुछ लोगों के साथ संबंध नहीं बनाऊंगा, चाहे कुछ भी हो। मुझे खुशी है कि मीडिया के एक सदस्य ने पीआर द्वारा पेश की जा रही क्रिएटिव स्टोरीज पर भरोसा करने के बजाय अपनी रिसर्च पूरी की।'
लव सिन्हा ने जहीर इकबार के पिता को किया बेनकाब
इसकी के साथ ही लव सिन्हा ने कहा, 'उनके पारिवारिक बिजनेस के बारे में छिपाकर तैयार की गई न्यूज स्टोरीज के साथ, दूल्हे के पिता की एक राजनेता से नजदीकी जैसी चीजों पर कोई भी ध्यान नहीं देता, जिनकी ईडी पूछताछ 'वॉशिंग मशीन' में गायब हो गई थी। न ही दूल्हे के पिता के दुबई में रहने को...'
