Arjun Kapoor Pens Emotional Note After Pet Dog Death: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अर्जुन कपूर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, अर्जुन कपूर के घर में फिर से मौत ने दस्तक दी है। एक्टर के पेट डॉग मैक्सिम का निधन हो गया है, जिससे वह शोक में हैं। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने पेट डॉग को याद करते हुए इंस्टाग्राम एकाउंट पर इमोशनल नोट शेयर किया। इसके साथ ही अर्जुन कपूर ने अपने डॉगी के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें भी साझा कीं।
यह भी पढ़ें: अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' में हुई अर्जुन कपूर की एंट्री, डूबते करियर को बचाने के लिए निभाएंगे ये दिलचस्प रोल
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की मैक्सिमस को लेकर साझा की गई पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। अर्जुन कपूर ने डॉगी मैक्सिमस को याद करते हुए पोस्ट में लिखा, "सबसे प्यारा, मैक्सिमस। प्यारा, दयालू, बहादुर और सबसे बेस्ट, मैं तुम्हें बहुत याद कर रहा हूं मेरा बच्चा। हमारा घर अब कभी भी पहले की तरह नहीं होने वाला। मुझे इस बात से नफरत हो रही है कि तुम्हें मुझसे और अंशुला से इतनी जल्दी अचानक छीन लिया गया। मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं तुम्हारे बगैर घर पर अकेले कैसे बैठूं। मौत हम सभी के लिए निर्दयी रही है और इस बार भी इसने झकझोर दिया है। अच्छे और बुरे दिनों में मुझे और अंशुला को खुशी देने के लिए तुम्हारा बहुत शुक्रिया।"
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) यहीं नहीं रुके। उन्होंने मैक्सिमस के साथ-साथ अपनी मां मोना शौरी को भी याद किया। अर्जुन कपूर ने पोस्ट में आगे लिखा, "मैं उम्मीद करता हूं कि तुम, फुबु, चॉकलेट और मॉम हमें ऊपर से देख रहे होंगे। ध्यान रखना अपना, तुम अब अपनी सारी ट्रीट का आनंद उठा सकते हो। एक दिन हमारी फिर से मुलाकात होगी।"
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की इस पोस्ट पर तारा सुतारिया, टाइगर श्रॉफ, कृति खरबंदा, सिद्धांत कपूर और मलाइका अरोड़ा जैसे सितारों ने भी कमेंट कर दुख जाहिर किया।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
