Arjun Kapoor ने आधी रात को ऐसे मनाया 39वां जन्मदिन, बहन अंशुला कपूर ने शेयर की पार्टी की VIDEO

Arjun Kapoor 39th Birthday Celebration: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज 26 जून 2024 को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर के जन्मदिन के मौके पर उनके दोस्तों और परिवार वालों ने आधी रात को पार्टी की है और खूब सेलिब्रेट भी किया है। जिसका वीडियो अब अंशुला कपूर ने शेयर कर दिया है।

Arjun Kapoor 39th Birthday Celebration: अर्जुन कपूर 39 साल के हो गए हैं। एक्टर के जन्मदिन के मौके पर उन्हें बॉलीवुड स्टार्स से लेकर फैंस तक कई लोग बधाई दे रहे हैं। एक्टर के 39वें जन्मदिन के मौके पर वह अपनी परिवार और करीबी दोस्तों के साथ एक छोटी सी पार्टी करते नजर आए हैं। अब बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें अर्जुन कपूर केक काटते नजर आ रहे हैं। अर्जुन के साथ वरुण धवन के साथ ही कई और स्टार्स भी नजर आ रहे हैं। हालांकि अर्जुन के बर्थडे सेलिब्रेशन की इन तस्वीरों और वीडियोज में उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा कहीं नजर नहीं आ रही हैं।

End of Feed