Arjun Kapoor's New Look From Singham Again: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) 26 जून को अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अभिनेता के जन्मदिन के खास मौके पर इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' से अर्जुन कपूर का एक नया लुक साझा किया है। फिल्म से सामने आए इस नए स्टिल में अर्जुन कपूर पहले से ज्यादा खतरनाक लग रहे हैं। अर्जुन कपूर के इस धांसू लुक ने फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) को देखने की बेताबी फैन्स की और बढ़ गई है।
अर्जुन कपूर फिल्म 'सिंघम अगेन' में विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में अर्जुन कपूर की एक्टिंग और उनके लुक को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स बेकरार हैं। अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर रोहित शेट्टी ने जो तोहफा फैन्स को दिया है वो उन्हें खूब पसंद आया है। नए लुक में अर्जुन कपूर के हाथ और चेहरा खून से लथपथ नजर आ रहा है। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं।

Arjun Kapoor.
अर्जुन कपूर स्टारर 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म इसी साल दिवाली के खास मौके पर रिलीज होगी। यह फिल्म पहले 15 अगस्त के दिन रिलीज होने वाली थी लेकिन वीएफएक्स के चलते इसमें देरी हो रही है। दिवाली पर यह फिल्म कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी 'भूल भुलैया 3' से टकराएगी। दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलश को देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।
