बॉलीवुड

Baby John: जारी हुई वरुण धवन स्टारर की रिलीज डेट, 2024 के क्रिसमस पर होगा बड़ा धमाका

Varun Dhawan's Baby John Release Date Out: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) की अपकमिंग फिल्म 'बेबी जॉन' (Baby John) की निर्माताओं ने 26 जून के दिन नई रिलीज डेट जारी कर दी है। इस फिल्म की टक्कर अब आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' से होगी।

Image

Varun Dhawan's Baby John

Varun Dhawan's Baby John Release Date Out: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों नए-नए प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस साल वरुण धवन को साउथ फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर एटली कुमार के बैनर तले बन रही फिल्म 'बेबी जॉन' (Baby John) में देखा जाएगा। यह फिल्म इस समय इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई है। वरुण धवन ने कुछ देर पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फैन्स के बीच अपकमिंग फिल्म 'बेबी जॉन' की रिलीज डेट जारी कर दी है। आइए जानें यह फिल्म कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

वरुण धवन ने फिल्म 'बेबी जॉन' का नया पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन दिया, 'इस साल क्रिसमस और भी आनंदमय हो गया। 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली 'बेबी जॉन' के लिए तैयार हो जाइए।' फिल्म के नए पोस्टर में वरुण धवन बेहद खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं। निर्माताओं ने अब बता दिया है कि फिल्म 25 दिसंबर के दिन रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज डेट को मेकर्स ने कई बार डिले किया था।

दिलचस्प बात यह है कि वरुण धवन इस साल फिल्म 'बेबी जॉन' के जरिए आमिर खान की कमबैक फिल्म 'सितारे जमीन पर' से टकराने वाले हैं। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर क्रिसमस के मौके पर ही शेड्यूल की गई है। 'बेबी जॉन' में वरुण धवन के अलावा कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी सहित कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस फिल्म के अलावा वरुण धवन के पास 'सिटाडेल' भी है, जिसमें उन्हें सामंथा रुथ प्रभु के साथ देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article