Why Malaika not attended Arbaaz-Ssura Nikah: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार अरबाज खान ने बीती रात शोरा खान नाम की मेकअप आर्टिस्ट से निकाह रचाकर अपनी जिंदगी में नई शुरुआत की है। शोरा खान का नाम बहुत कम लोग जानते हैं और अरबाज खान ने इस बात का पूरा ख्याल रखा था कि उनके इस रिश्ते के बारे में किसी को कानों-कान खबर न हो। ऐसे में जब अरबाज खान के दूसरे निकाह की खबर सामने आई तो लोग चौंक गए। अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने एक छोटी सेरेमनी में दूसरी बार घर बसाया, जिसमें उनके कुछ करीबी दोस्त और सभी घरवाले मौजूद थे।
अरबाज खान और शोरा खान के निकाह में एक्टर के साहबजादे अरहान खान मौजूद थे। वो काले रंग के सूट में पिता का दूसरा निकाह अटेंड करने के लिए पहुंचे थे। लोगों को उम्मीद थी कि अरबाज खान के निकाह में उनकी एक्स-वाइफ मलाइका अरोड़ा भी पहुंचेंगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं, जिस कारण लोग सोच रहे हैं कि आखिरकार मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने इस निकाह से किनारा क्यों किया?
क्रिसमस सेलीब्रेशन में व्यस्त थीं मलाइका अरोड़ा
अगर आप भी यही सोच रहे हैं कि आखिरकार मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान के निकाह से किनारा क्यों किया तो बता दें कि वो अपने दोस्तों के साथ क्रिसमस पार्टी करने में व्यस्त थी। जिस वक्त अरबाज खान और शोरा खान निकाह कर रहे थे और घरवालों के साथ खुशियां मना रहे हैं थे, उस वक्त मलाइका अरोड़ा अपने दोस्तों के साथ क्रिसमस एन्जॉय कर रही थीं। मलाइका अरोड़ा ने फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करके लोगों को इस बात की जानकारी दी है कि वो क्रिसमस पार्टी एन्जॉय कर रही हैं।
