'Kaal Trighori' के टेलर लॉन्च पर सलमान खान का नाम आते ही गुस्से से लाल हुए Arbaaz Khan, रिपोर्टर की लगा दी क्लास

Arbaaz Khan loses cool on Taking Salman's Name: बीते दिन यानी गुरुवार को अरबाज खान की फिल्म 'काल त्रिघोरी' का ट्रेलर मेकर्स द्वारा लॉन्च किया गया। इस ट्रेलर लॉन्च पर जब एक रिपोर्टर ने सलमान खान का नाम लिया तो अरबाज खान को यह अच्छा नहीं लगा। उन्होंने अपने अंदाज में उसे काफी कुछ बोल दिया।

Arbaaz Khan loses cool on Taking Salman's Name: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान की फिल्म 'काल त्रिघोरी' का ट्रेलर गुरुवार के दिन मुंबई में लॉन्च किया गया। इस मूवी के ट्रेलर लॉन्च का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें अरबाज खान एक रिपोर्टर पर आगबबूला होते नजर आ रहे हैं। अरबाज खान ने इस दौरान बताया कि उन्हें यह बात पसंद नहीं कि कोई भी उनकी फैमिली और भाई सलमान खान का नाम लेकर बेतुके सवाल पूछे। अरबाज खान को ऐसा लगा कि इस तरह के सवाल करने से अक्सर उनके प्रोफेशनल वर्क से ध्यान भटकाया जाता है। ऐसा ही मामला फिल्म 'काल त्रिघोरी' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान हुआ।

Arbaaz Khan loses cool on Taking Salman's Name

Pics Credit: Instagram

सलमान खान का नाम लेते ही गुस्सा हुए अरबाज खान

गुरुवार को अरबाज खान मुंबई में फिल्म 'काल त्रिघोरी' के ट्रेलर लॉन्च का हिस्सा बने। ट्रेलर लॉन्च पर अरबाज से उनकी फैमिली और सलमान खान को लेकर एक सवाल किया गया। अरबाज खान ने गुस्से में कहा, 'सलमान खान या फिर खान फैमिली का नाम डालना जरुरी है? ये सवाल ऐसे भी पूछ सकते हैं उनके नाम का इस्तेमाल किए।' उन्होंने आगे, 'तुझे मैं बहुत पहले से जानता हूं...तुझे चैन नहीं है जब तक तू उलटे सवाल नहीं पूछेगा। तू इंतजार करता है के सब खत्म करें मैं जाकर अपना सवाल पूछूं।'

End of Feed