सौतेले बेटे अरहान संग नजदीकियां बढ़ा रही हैं अरबाज खान की बेगम शूरा खान, आधी रात क्रिकेट खेलती आई नजर

Arhaan playing cricket with Sshura khan: बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने कुछ दिनों पहले ही शूरा खान (Sshura Khan) के साथ दूसरी बार निकाह किया था। शूरा खान ने जब से खान परिवार में एंट्री ली है, वो लगातार सभी से अच्छे रिश्ते बनाने की कोशिश कर रही हैं। शूरा खान अपने सौतेले बेटे अरहान खान (Arhaan Khan) के साथ भी मजबूर रिश्ता कायम करने की हर संभव कोशिश कर रही हैं।

Arhaan playing cricket with Sshura khan: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने जब शूरा खान (Sshura Khan) के साथ शादी करने का ऐलान किया तब हर कोई चौंक गया। किसी ने भी शूरा खान का नाम नहीं सुना था और न ही अरबाज खान को कभी शूरा खान के साथ स्पॉट किया था। अरबाज खान और शूरा खान की शादी के बाद से ही हर किसी की निगाहें इस बात पर थीं कि वो कैसे अपने अपने ससुराल वालों के साथ अच्छा रिश्ता बना पाती हैं। मलाइका अरोड़ा की खान परिवार में एक खास जगह थी, जिसे पूरा कर पाना शायद मुश्किल है। शूरा खान ने शादी के बाद इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि उन्हें मलाइका की जगह लेनी है बल्कि वो खुद की जगह बनाने में जुट गईं। शूरा को इस बात में कहीं न कहीं कामयाबी भी मिल चुकी है क्योंकि उनका लेटेस्ट वीडियो लोगों को इस बात का भरोसा दिला रहा है।

Arhaan Ssura

सौतेल बेटे अरहान खान संग क्रिकेट खेलती दिखीं शूरा खान

शूरा खान का जो नया वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, उसमें वो अरहान खान के साथ क्रिकेट खेलती नजर आ रही हैं। शूरा और अरहान खान की ये जबरदस्त बॉन्डिंग देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि खान परिवार ने शूरा को पूरी तरह से अफना लिया है। वायरल होते वीडियो में शूरा जहां बॉलिंग करती दिख रही हैं, वहीं अरहान खान बैटिंग करते नजर आ रहे हैं। आप शूरा और अरहान खान का वीडियो नीचे देख सकते हैं:

End of Feed