AR Rahman से अलग हो रही हैं उनकी पत्नी Saira Banu, 29 सालों की शादी को किया खत्म

Saira Banu announce separation With AR Rahman: 19 नवंबर की रात एंटरटेनमेंट की दुनिया से बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि फेमस म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान (AR Rahman) की पत्नी सायरा बनो (Saira Banu) ने म्यूजिशियन से 29 सालों बाद अलग होने की घोषणा कर दी है।

Saira Banu announce separation With AR Rahman: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के मशहूर गायक और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान (AR Rahman) और उनकी पत्नी सायरा बनो (Saira Banu) ने अपनी शादी को खत्म करने का बड़ा फैसला कर लिया है। दोनों लगभग 3 दशकों के बाद एक-दूसरे से अलग होने जा रहे हैं। एआर रहमान की पत्नी सायरा की वकील वंदना शाह ने इस कपल के होने की पुष्टि करते हुए ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी की है। एआर रहमान और सायरा बानो के तलाक होने की खबर ने दुनिया भर के फैन्स को हैरान कर दिया है। लोगों को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि ये कपल अलग होने जा रहा है।

AR Rahman's Wife Saira Banu Decided to separate

29 सालों बाद तलाक ले रहे हैं एआर रहमान और सायरा बनो!

तलाक की लेकर जारी किए गए ऑफिशियल स्टेटमेंट में वंदना शाह और एसोसिएट्स ने बताया गया कि मिसेज सायरा और उनके पति फेमस म्यूजिशियन अल्लाह रक्खा रहमान (ए.आर. रहमान) ने अलग होने का निर्णय ले लिया है। एआर रहमान और पत्नी सायरा बानो शादी के 29 सालों बाद अलग हो रहे हैं। एक-दूसरे प्यार करने के बावजूद इस कपल को लगता है कि उनके बीच तनाव और कठिनाइयों ऐसी दूरी पैदा कर रही हैं, जिसको कम करना आसान नहीं हो रहा है।

End of Feed