एआर रहमान ने सायरा बानो संग तलाक बाद शेयर की पहली पोस्ट, इस बात पर गदगद हुए म्यूजिशियन

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 22, 2024, 03:47 PM IST

AR Rahman Post After Divorce With Saira Banu: म्यूजिशियन एआर रहमान (AR Rahman) पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) से तलाक लेने के बाद सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर किया है। एआर रहमान पोस्ट में इस बात को लेकर खुशी जाहिर करते नजर आ रहे हैं।

AR Rahman Post After Divorce With Saira Banu: इंडिया के फेमस म्यूजिशियन एआर रहमान (AR Rahman) पत्नी सायरा बानो से तलाक के बाद सुर्खियों में बने हुए हैं। एआर रहमान से जुड़ी एक बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। तलाक के बाद एआर रहमान का पहला रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, उस पोस्ट में एआर रहमान शादी के 30 साल न पूरे होने पर उदास थे। तलाक के तुरंत बाद एआर रहमान के अफेयर को लेकर अफवाह उड़ी थी, लेकिन बाद में वो खबर एकदम फर्जी साबित हुई। अब इन सब के बाद एआर रहमान एक बार फिर अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किया है। तो चलिए जानते हैं एआर रहमान ने अपनी नई पोस्ट में क्या लिखा है।

Ar Rahman

एआर रहमान की नई पोस्ट हुई वायरल

एआर रहमान ने सायरा बानो से तलाक के बाद अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट शेयर की हैं। एआर रहमान की ये पोस्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। एआर रहमान फिल्म 'द गोट लाइफ' में अपने काम के लिए हॉलीवुड म्यूजिक इन मीडिया अवार्ड्स 2024 में सर्वश्रेष्ठ स्कोर-विदेशी भाषा फिल्म का अवॉर्ड जीता है। पोस्ट में इसको लेकर एआर रहमान खुशी जाहिर करते नजर आ रहे हैं। एआर रहमान की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। एआर रहमान की इस पोस्ट पर जहां फैंस काफी खुश हैं और एआर रहमान को बधाई देते नजर आए।

End of Feed