Anushka Sharma Spotted Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने अभी तक अपनी प्रेग्नेंसी की खबर पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। एक्ट्रेस लंबे समये से पब्लिक में नजर नहीं आई थीं। इसके बाद खबर सामने आई की एक्ट्रेस जल्द दूसरी बार मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस अपने फर्स्ट ट्राइमेस्टर में है। एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी के खबरों के बीच मुंबई में स्पॉट हुई। एक्ट्रेस अपनी कार में बैठी हुई नजर आ रही हैं।
Anushka Sharma (credit pic: instagram)
अनुष्का का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस व्हाइट कलर के आउटफिट में दिखाई दी। एक्ट्रेस पैपराजी को फोटो लेने से मना करते हुए नजर आती हैं। एक्ट्रेस के वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अनुष्का भाभी अभी अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में नहीं बताना चाहती हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, क्या सच में अनुष्का प्रेग्नेंट है?
मुंबई में स्पॉट हुईं अनुष्का शर्मा
रिपोर्ट के अनुसार, अनुष्का और विराट कुछ समय पहले ही मैटरनिटी अस्पताल के बाहर स्पॉट हुए थे। कपल ने पैपराजी से वीडियो को पब्लिश नहीं करने की अपील की थी। अनुष्का और विराट जल्द इस गुड न्यूज को अपने फैंस के साथ शेयर करेंगे। एक्ट्रेस ने साल 2021 में बेटी वामिका को जन्म दिया था। कपल ने अभी तक बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द चकदा एक्सप्रेस से बॉलीवुड में वापसी करेंगी।
