लंदन में Virat Kohli संग क्वालिटी टाइम बिताती नजर आईं Anushka Sharma, मस्ती भरी तस्वीरें हुईं वायरल

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 9, 2026, 11:54 AM IST

Anushka Sharma- Virat Kohli Viral Photos: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर लंदन में साथ नजर आए हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Anushka Sharma- Virat Kohli Viral Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दोनों को हाल ही में लंदन में साथ देखा गया, जिसके बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों आम कपल की तरह लंदन की सड़कों पर नजर आए और इसी दौरान उनकी कुछ तस्वीरें कैमरे में कैद हो गईं। अनुष्का और विराट की पर्सनल लाइफ हमेशा से ही फैंस के बीच चर्चा में रहती है। दोनों अपनी फैमिली लाइफ को काफी प्राइवेट रखते हैं और खासतौर पर अपने बच्चों को मीडिया की नजरों से दूर रखने की कोशिश करते हैं। ऐसे में जब दोनों साथ नजर आते हैं तो सोशल मीडिया पर तस्वीरों का वायरल होना तय माना जाता है।

Anushka Sharma-Virat Kohli Viral Photos

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली की तस्वीरें हुई वायरल (Image Source: Akshat Om X)

वायरल हुआ अनुष्का शर्मा-विराट का लुक

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर से चर्चा में हैं। इसकी वजह कपल की अभी हाल ही में सामने आई कुछ तस्वीरें हैं। फोटोज में कपल को आराम से सुबह का वक्त बिताते हुए देखा गया। उनकी तस्वीरें फैन अकाउंट्स की ओर से सोशल मीडिया पर खूब शेयर की गईं। कुछ तस्वीरों में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली साथ चलते नजर आए, वहीं एक तस्वीर में दोनों मस्ती करते नजर आए। एक तस्वीर में अनुष्का विराट के साथ चलते हुए हाथ में कॉफी पकड़े नजर आईं। इसके बाद दोनों अपनी आउटिंग के दौरान एक महिला से रुककर बातचीत करते भी दिखाई दिए। फैन अकाउंट्स की ओर से शेयर की गई पोस्ट के मुताबिक, अनुष्का और विराट को एक डे-केयर सेंटर के पास देखा गया, जहां कथित तौर पर उनका बेटा अकाय जाता है।

End of Feed