टी20 वर्ल्ड कप के लिए Virat Kohli संग रवाना हुई Anushka Sharma, कपल की अनसीन फोटो हुईं वायरल

Anushka Sharma-Virat Kohli Viral Pic: विराट कोहली अपने परिवार के साथ टी20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूयॉर्क रवाना हो गए हैं। मुंबई एयरपोर्ट में विराट पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए थे। कपल ने एयरपोर्ट स्टाफ के साथ फोटो खिंचवाई थी। ये फोटो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रही हैं।

Anushka Sharma-Virat Kohli Viral Pic: आईपीएल (IPL) 2024 खत्म होने के बाद विराट कोहली टी 20 वर्ल्ड कपल मैच के लिए न्यूयॉर्क रवाना हो गए। विराट के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी नजर आईं। विराट अपनी पत्नी अनुष्का और दोनों बच्चों के साथ न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए। मुंबई एयरपोर्ट पर कपल को स्पॉट किया गया है। दोनों ने एयरपोर्ट स्टाफ के साथ फोटो भी खींचवाई। फोटो में अनुष्का और विराट साथ में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। कपल की तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

फोटो में विराट और अनुष्का कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं। विराट ने व्हाइट टी शर्ट के साथ बेज कलर का जैकेट पहना हुआ है। उन्होंने अपने लुक को कैप के साथ कंप्लीट किया है। वहीं, चकदा एक्सप्रेस एक्ट्रेस ब्लैक टीशर्ट और ब्लू डेनिम जींस में नजर आईं। एक्ट्रेस नो मेकअप लुक में नजर आईं। फोटो में एक्ट्रेस अपने पति का हाथ थामे हुए दिखाई दे रही हैं।

End of Feed