बॉलीवुड

नहीं हुआ है मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप, एक्ट्रेस ने अफवाहों को नहीं लगने दी हवा

Malaika Arora and Arjun Kapoor Break Up: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर शायद ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कभी खुलकर बात नहीं की है। इस बीच बीते दिन दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने इस खबरों को महज अफवाहें करार दे दिया है। आइए उनके रिएक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Image

Malaika Arora, Arjun Kapoor has not Parted Ways

Malaika Arora and Arjun Kapoor Break Up: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) शायद ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कभी खुलकर बात नहीं की है। इस बीच बीते दिन दोनों के ब्रेकअप (Malaika and Arjun Break Up) की खबरें भी सामने आई हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने इस खबरों को महज अफवाहें करार दे दिया है। साल 2018 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने के बाद अब दोनों के ब्रेकअप की खबरें बीते काफी समय से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों के ब्रेकअप की खबरों के बीच फैंस मलाइका और अर्जुन के बयान का इंतजार कर रहे थे।

इस बीच अब मलाइका के मैनेजर ने इंडिया टुडे से बात करते हुए अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है और साफ कर दिया है कि दोनों के अलग होने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। आइए इस बयान पर एक नजर डालते हैं।

नहीं हुआ है अर्जुन-मलाइका का ब्रेकअप

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिलेशनशिप बेहद स्पेशल रहा है। दोनों ने अब आपसी सहमती से अलग होने का फैसला कर लिया है। हालांकि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अभी तक अलग होने की खबरों पर चुप्पी साधी हुई थी। हालांकि इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए इंडिया टुडे को कहा, 'यह सब बस अफवाहें हैं।' अब फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही मलाइका और अर्जुन की तरफ से भी कोई बयान सामने आ सकता है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article