हाथ में शराब लेकर Anurag Kashyap ने किया बेटी संग डांस, सिगरेट के कश लगाते देख लोगों ने लगाई लताड़

Anurag Kashyap Dance with Aaliyah Kashyap: वायरल हुई वीडियो में फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप( Anurag Kashyap) अपनी बेटी आलिया के साथ ढोल-नगाड़ों पर थिरक रहे हैं। जिसमें वह भावुक होकर अपनी बेटी को गले भी लगाते हैं और दोनों रोने लगे हैं। इस वीडियो में अनुराग कश्यप के हाथ में शराब का गिलास भी नजर आ रहा है।

Anurag Kashyap Dance with Aaliyah Kashyap: फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ( Anurag Kashyap) की बेटी आलिया कश्यप आज शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। बीती रात मंगलवार को कपल ने संगीत सेरेमनी का आयोजन किया था। जिसमें अनुराग कश्यप के इंडस्ट्री के खास दोस्त शामिल हुए थे। कल रात की संगीत पार्टी से कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है जिसमें अनुराग अपनी बेटी को गले लगा रहे हैं। इस वीडियो में अनुराग कश्यप के हाथ में शराब का गिलास भी नजर आ रहा है। इस वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

Anurag Kashyap Dance with Aaliyah Kashyap

वायरल हुई वीडियो में फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप( Anurag Kashyap) अपनी बेटी आलिया के साथ ढोल-नगाड़ों पर थिरक रहे हैं। जिसमें वह भावुक होकर अपनी बेटी को गले भी लगाते हैं और दोनों रोने लगे हैं। इसे ध्यान से देखने पर नजर आ रहा है कि अनुराग के एक हाथ में शराब का गिलास और दूसरे हाथ में सिगरेट दिखाई दे रही है। अनुराग कश्यप डांस करते हुए नशे में डोलते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग अनुराग को ट्रोल कर रहे हैं और कह रहे हैं कि बेटी कि शादी में शराब पीना सही नहीं है। वीडियो पर फैंस जमकर कॉमेंट भी कर रहे हैं

End of Feed