बॉलीवुड

'रामायण' में Ranbir Kapoor के लुक से प्रभावित हुए Anurag Basu, कहा, 'वो अच्छे लग रहे...'

Anurag Basu on Ranbir Kapoor look in Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' में अभिनेता को भगवान राम के लुक में देखने के बाद अनुराग बसु ने जमकर तारीफ की है।

Image

'रामायण' में रणबीर कपूर की अनुराग बसु ने की तारीफ (Pic Credit: Instagram)

Anurag Basu on Ranbir Kapoor look in Ramayana: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक रणबीर कपूर (Ramayana) अपनी आने वाली फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी में रणबीर कपूर क भगवान राम के किरदार में देखा जाएगा। हाल ही में 'रामायण' का टीजर जारी किया गया था, जिसमें उनका फर्स्ट लुक भी दिखाई दिया। फिल्म में रणबीर कपूर को पारंपरिक भव्य शाही पोशाक में शांत स्वभाव के साथ दिखाया गया है। 'रामायण' में रणबीर कपूर के फर्स्ट लुक को देखने के बाद अब मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुराग बसु (Anurag Basu) ने अभिनेता की जमकर तारीफ की है। (इसे भी पढ़ें: 'Baahubali 2' को धूल चटाने के लिए 'Dhurandhar 2' को चाहिए इतने करोड़, बन जाएगी इंडियन हाईएस्ट ग्रॉसर)

रणबीर कपूर को भगवान राम के लुक देख अनुराग बसु ने की तारीफ

वैरायटी इंडिया से बात करते हुए अनुराग बसु ने फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर को भगवान राम के लुक में देखकर जमकर तारीफ की। अनुराग बसु ने कहा, 'उनका लुक बहुत शानदार है।' उन्होंने आगे कहा कि जब उन्होंने इस फिल्म को साइन किया था तब उन्होंने रणबीर को 'राम' के रूप में जैसा सोचा था, वो केवल वैसा ही है। उन्हें पूरी उम्मीद थी कि रणबीर कपूर इस तरह ही दिखाई देंगे। निर्देशक ने बताया कि यह एक मुश्किल काम है क्योंकि एक किरदार में ढलना और 'राम' की भूमिका निभाने के लिए हिम्मात चाहिए होती है। अनुराग बसु ने 'रामायण' करने के रणबीर कपूर के फैसले की भी तारीफ की। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह स्टारर के लिए फाइनल हुई 150 करोड़ की डील, जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीम)

Ramayana

Ramayana

2026 में दिवाली पर रिलीज होगी 'रामायण: पार्ट 1'

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण पर 1' साल 2026 में दिवाली के खास मौके पर रिलीज होगी। इस मूवी को देखने के लिए हरकोई बेताब है। फिल्म में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी को माता सीता के किरदार में देखा जाएगा। इस मूवी में यश लंकापति रावण के रोल में दिखाई देंगे। सनी देओल को रामभक्त हनुमान के किरदार में देखने के लिए फैन्स बेकरार हैं। नितेश तिवारी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। नमित मल्होत्रा द्वारा यह मूवी प्रोड्यूस की जा रही है।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article