छात्र आंदोलन पर Anupam Kher का वीडियो वायरल, बोले- 'मैं दिल से आपके साथ हूं लेकिन...'

Anupam Kher Shares Video On Students Protest: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनुपम खेर ने छात्र आंदोलन पर वीडियो साझा किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। उनके अलावा अनुराग कश्यप ने भी पोस्ट शेयर की है।

Anupam Kher Shares Video On Students Protest: देश की राजधानी दिल्ली में छात्रों का बड़े पैमाने पर प्रदर्शन जारी है। 20 जुलाई को छात्रों ने बेहतर शिक्षा की व्यवस्था करते हुए प्रदर्शन किया, जिसमें लाखों लोग जुटे। लेकिन इस दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज होने का मामला भी सामने आया है। छात्रों के साथ इस तरह के व्यवहार पर कई बॉलीवुड स्टार्स ने रिएक्शन दिया है। वहीं अब बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनुपम खेर ने वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने छात्रों के आंदोलन को 'सच्ची आवाज' बताया। अनुपम खेर का ये वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Baatein Dil Se: 'भारत तेरे टुकड़े होंगे वाले लोग...' CJP पर जमकर बरसे Manoj Muntashir

Anupam Kher ने छात्र आंदोलन पर शेयर किया वीडियो

Anupam Kher ने छात्र आंदोलन पर शेयर किया वीडियो (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    अनुपम खेर (Anupam Kher) ने छात्र आंदोलन को अपना समर्थन तो दिया, लेकिन साथ ही उन्हें सलाह भी दी। अनुपम खेर ने वीडियो में कहा, "मेरे प्यारे छात्रों नमस्ते, एक दो दिन पहले आपके प्रदर्शन की तस्वीरें देखकर मन व्याकुल भी हुआ और दुखी भी। किसी भी छात्र को अपनी बात कहने के लिए ऐसी परिस्थितियों से नहीं गुजरना चाहिए। मैं भी कभी छात्र था, मैंने भी सवाल पूछे। व्यवस्था से असहमति जताई। आज भी मेरे संस्थान में सैंकड़ों विद्यार्थी हैं। इसलिए मैं आपकी बेचैनी, गुस्सा और उम्मीदें समझ सकता हूं। मेरी नजर में छात्र आंदोलन समाज की सच्ची आवाज होती है। उसमें कोई स्वार्थ नहीं होता, बस भविष्य की चिंता होती है। अपने अधिकारों की बात होती है। देश को बेहतर बनाने का सपना भी होता है। इसलिए मैं दिल से आपके साथ हूं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'गुंडों के हाथों बच्चों पर जुल्म हुआ'- दिल्ली प्रदर्शन में हिंसा पर Naseeruddin Shah, सोनम-राजकुमार ने भी रखी बात

    End of Feed