पैसे चुराने पर अनुपम खेर को घर से निकाला था बाहर, 'मंजिलें और भी हैं' शो में उनकी मां ने बताया किस्सा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 05:18 PM IST

अनुपम खेर ने अपने नए चैट शो मंजिले और भी हैं के पहले एपिसोड में अपनी मां दुलारी को बतौर गेस्ट बुलाया था। उनके शो में मां दुलारी ने एक्टर के बचपने के किस्सें सुनाए। अनुपम खेर अक्सर अपनी मां के साथ अक्सर फनी वीडियो शेयर करती रहती हैं।

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) अपनी मां दुलारी खेर (Dulari Kher) के बहुत करीब हैं। वो अपनी मां के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते रहते हैं। अनुपम ने मां दुलारी खेर को अपने चैट शो मंजिल और भी हैं में बतौर गेस्ट आमंत्रित किया था। चैट शो में उनका मां ने उनके बचपन, शादी, बच्चों और कश्मीर के बारे में बात की। एक्टर ने मां के साथ मिलकर अपने जीवन की कई दिलचस्प घटनाओं का खुलासा किया। अनुपम ने खुलासा किया कि कैसे उनकी मां दुलारी उन्हें पीटा करती हैं और स्कूल के खर्च के लिए दिए गए पैसे वापस नहीं करने पर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया था।

anupam  kher and her mother

anupam kher and her mother (credit pic: instagram)

एपिसोड के दौरान अनुपम ने खुलासा किया है मां दुलारी ने मुझे स्कूल में देने के लिए पैसे दिए थे, लेकिन बाद में उन्हें मेरे बैग में 3 पैसा और 2 पैसे मिले। उन्होंने बताया मेरे मां दुलारी ने कहा था तुम्हें बहुत मार पड़ेगी अगर तुमने पैसे चुराए है तो? अनुपमा ने आगे बताया फिर मारी पड़ी और आपने मुझे नंगा करके घर से बाहर निकाल दिया था।

End of Feed