Animal Teaser: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), रश्मिका मंदाना, बॉबी देओलऔर अनिल कपूर की अपकनिंग पैन इंडिया फिल्म एनिमल (Animal) को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। फिल्म के प्रोड्यूसर और टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने फिल्म के टीजर और रिलीज को लेकर कई खुलासे किए हैं। एनिमल का प्री टीजर जुलाई के महीने में ही रिलीज कर दिया गया था। पहले फिल्म को भी 11 अगस्त 2023 को रिलीज किया जाना था। हालांकि फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम पूरा न होने के चलते इसे दिसंबर तक पोस्टपोन कर दिया गया है। अब फैंस फिल्म के टीजर का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जो अब जल्द ही रिलीज होने वाला है। एनिमल के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने हाला ही में इस बात का खुलासा किया है कि 28 सितंबर 2023 को रणबीर कपूर के जन्मदिन पर एनिमल का टीजर रिलीज होने वाला है।
Bhushan Kumar Compares Animal to Jawan
यह भी पढ़ें- Pushpa 2 VS Singham Again: बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगे भारत के 2 सुपरस्टार, फैंस ने बताया कौन पड़ेगा किसपर भारी
इसी के साथ ही भूषण कुमार ने रणबीर कपूर की एनिमल की तुलना शाहरुख खान की जवान से कर दी है। उन्होंने दावा किया है कि एनिमल पैन इंडिया फिल्म नहीं बल्कि पैन वर्ल्ड फिल्म है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
'जवान की तरह एनिमल का भी क्रेज है'
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में भूषण कुमार ने कहा, 'एनिमल में रणबीर कपूर के साथ ही अनिल कपूर, बॉबी देओल और बाकी कास्ट का बेहतरीन परफॉर्मेंस नजर आने वाला है। यह एक पैन वर्ल्ड फिल्म साबित होने वाली है। फिल्म एंटरटेनमेंट का फुल डोज होगी, जिसमें एक्शन, ड्राम और दिमाग हिला देने वाली कहानी मौजूद है। जिस तरह लोगों ने जवान को पसंद किया है, उसी तरह एनिमल का क्रेज भी अभी से ही नजर आने वाला है। फिल्म का टीजर रणबीर के बर्थडे पर ड्रॉप होने वाला है।'
