Animal को हिट कराने के लिए Ranbir Kapoor ने की शाहरुख खान की नकल, बुर्ज खलीफा पर दिखेगी मूवी की झलक

Animal Scene To Reveal On Burj Khalifa: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर अपनी मोस्ट अवेटेड मूवी 'एनिमल' के साथ बड़े पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं।फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही रिलीज होने वाला है। खास बात तो यह है कि 'एनिमल' की झलक अब बुर्ज खलीफा पर भी दिखाई जाएगी।

Animal Scene To Reveal On Burj Khalifa: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर अपनी मोस्ट अवेटेड मूवी 'एनिमल' के साथ बड़े पर्दे पर धांसू एंट्री मारने के लिए तैयार है। 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ-साथ रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और बॉबी देओल (Bobby Deol) भी मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 18 नवंबर को 'एनिमल' का ट्रेलर रिलीज होगा। इतना ही नहीं, अब 'एनिमल' को हिट कराने के लिए रणबीर कपूर, शाहरुख खान के नक्शे-कदम पर चलने की कोशिश कर रहे हैं।

'एनिमल' को हिट कराने के लिए शाहरुख के नक्शे कदम पर चले रणबीर

End of Feed