टीवी मसाला

Bigg Boss 17: इस शुक्रवार मुनव्वर फारूकी बने सलमान खान के शिकार, हार की चेतावनी देकर लगाई तगड़ी फटकार

Bigg Boss 17 Salman Khan Slams Munawar Faruqui: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुनव्वर फारूकी को उनकी गेम के लिए फटकार लगाते दिखाई दिये।

Image

सलमान खान ने लगाई मुनव्वर फारूकी की क्लास

Bigg Boss 17 Salman Khan Slams Munawar Faruqui: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर छाप छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) धीरे-धीरे टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर आने लगा है। हालांकि शो में कुछ कंटेस्टेंट्स की गेम फीकी पड़ती नजर आ रही है। ऐसे में सलमान खान (Salman Khan) भी एक्शन मोड में आ चुके हैं। हाल ही में 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) का एक प्रोमो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुनव्वर फारूकी को उनकी गेम के लिए फटकार लगाते दिखाई दिये।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के प्रोमो वीडियो में दिखाई दिया किसलमान खान (Salman Khan) ने मुनव्वर फारूकी को हार की चेतावनी भी दी। उन्होंने इस सिलसिले में कहा, "दिल के रूम में शिफ्ट हो गए तो डिमोशन ही हो गया। एक स्टैंड तो लेना चाहिए ही था ना। आपने अगर घर में करवट नहीं बदली तो आप हार जाओगे।" सलमान खान की बातों पर मन्नारा चोपड़ा ने भी हामी भरी। उन्होंने सलमान खान के सामने मुनव्वर फारूकी को लेकर कहा, "इन्हें रिश्तों में क्लैरिटी की जरूरत है।" इसपर सलमान खान ने जवाब दिया, "आप अपने रिश्तों को लेकर साफ हैं।"

अंकिता लोखंडे को भी सलमान खान ने पढ़ाया पाठ

बता दें कि 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में सलमान खान ने मुनव्वर फारूकी के अलावा अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को भी उनकी गेम के लिए पाठ पढ़ाया। सलमान खान ने अंकिता लोखंडे से कहा, "ये जो घर में विक्की-विक्की चल रहा है, इसमें आपका गेम उभर कर नहीं आ रहा। वो अपना गेम खेल रहा है, लेकिन आप क्यों नहीं खेल रहीं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article