Animal: Ranbir Kapoor-Bobby Deol ने खत्म की एनिमल की शूटिंग, केक काटकर मनाया जश्न

Ranbir Bobby completes Animal: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और बॉबी देओल (Bobby Deol) काफी समय से फिल्म एनिमल (Animal) की शूटिंग में व्यस्त थे, जिसकी शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म एनिमल के सेट से रणबीर-बॉबी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों केक काटकर जश्न मनाते दिख रहे हैं।

Ranbir Bobby completes Animal: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने अपनी अपकमिंग मूवी एनिमल की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म एनिमल में रणबूर कपूर एक गैंगस्टर का किरदार निभाते दिखेंगे, जिसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के साथ बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। रणबीर कपूर और बॉबी देओल ने एनिमल की शूटिंग खत्म करने के बाद सेट पर जश्न मनाया, जिसका वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर-बॉबी एक-दूसरे पर प्यार बरसाते दिखाई दे रहे हैं।

Animal: Ranbir Kapoor-Bobby Deol ने खत्म की एनिमल की शूटिंग, केक काटकर मनाया जश्न

Animal: Ranbir Kapoor-Bobby Deol ने खत्म की एनिमल की शूटिंग, केक काटकर मनाया जश्न

रणबीर-बॉबी ने काटा केक

फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर और बॉबी देओल ने पहली बार काम किया है। एनिमल के आखिरी शेड्यूल के बाद रणबीर कपूर और बॉबी देओल ने क्रू मेंबर्स के साथ जश्न मनाया और केक काटा। रणबीर कपूर और बॉबी देओल ने एनिमल के लिए जबरदस्त बॉडी बनाई है और चेहरे पर लम्बी-लम्बी दाढ़ी रखी है। सेट से सामने आए वीडियो में दोनों इसी लुक में दिखाई दे रहे हैं। एनिमल एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिस कारण इन दोनों कलाकारों ने ऐसा लुक रखा है। आप सेट से सामने आए वीडियो को नीचे देख सकते हैं:

End of Feed