Bobby Deol -Aryaman Pic : बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल( Bobby Deol) इन दिनों एनिमल( Animal) से मिली सफलता के बाद आसमान की ऊंचाइयों पर है। स्टार को जनता का खूब सारा प्यार मिल रहा है और उनकी फैन फालोइंग लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में बॉबी अपनी फैमिली के साथ समय बीता रहे हैं। जहां कुछ दिन पहले उन्होंने पापा धर्मेन्द्र( Dharmendra Deol) के साथ फोटो साझा की थी वहीं आज अपने बेटे के साथ वह ट्विनिंग करते नजर आए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटे आर्यमन देओल( Aryaman Deol) के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं जो फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।
Bobby Deol With Son Aryaman
बॉबी देओल ने आज सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे आर्यमान देओल के साथ दो तस्वीरें साझा कीं। पिता-पुत्र की जोड़ी काले रंग के फॉर्मल सूट पहने हुए बेहद आकर्षक और खूबसूरत लग रही है । ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर आते ही वायरल हो गईं और कुछ ही समय में इन्हें हजारों लाइक्स मिल गए। फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के लोगों ने भी इन लेटेस्ट तस्वीरों पर कमेन्ट करना शुरू कर दिया। प्रीति जिंटा ने सबसे पहले इस पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए दिल बनाया। वहीं बॉबी देओल और बेटे आर्यमान की तस्वीरों पर फैंस फिदा हो गए। एक प्रशंसक ने कहा की, "एक ही परिवार में सभी सुंदर जीन," दूसरे ने लिखा, "एक फ्रेम में सुंदर पुरुष l प्यारी तस्वीरें साझा करने के लिए धन्यवाद।" एक नेटिजन ने लिखा, "देओल जूनियर निश्चित रूप से बॉलीवुड के लिए उपयुक्त हैं।
बताते चले कि अपने बेटों के बॉलीवुड डेब्यू पर बॉबी देओल ने कहा था कि वह निश्चित तौर पर फिल्मों में काम करना चाहते हैं। आर्यमान ने अभी पढ़ाई खत्म की है मैं चाहता हूँ कि वह खुद पर बहुत ज्यादा मेहनत करें।
