Animal Box Office Report: रणबीर कपूर ने तोडा फिल्म बाहुबली का रिकॉर्ड, प्रभास के स्टारडम को किया चैलेंज

Animal Box Office Report: रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर फिल्म एनिमल ने प्रभास की बाहुबली को टक्कर देते हुए रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आखिर ये पूरा मामला क्या है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Animal Box Office Report: संदीप वेंगा रेडी डायरेक्टेड फिल्म 'एनिमल' की रफ़्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। देश से लेकर विदेश तक फिल्म का सक्सेस का डंका बज रहा है। ऐसे में ये देख रणबीर कपूर शमत बॉबी देओल गदगद हो गए हैं। इसी के रिलीज के चार दिन बाद भी फिल्म के शो हाउसफुल चल रहे हैं। लेकिन इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है प्रभास की बाहुबली की एनिमल से शिकस्त खानी पड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए पूरी खबर।

Animal Box Office Report

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर फिल्म 'एनिमल' (Animal) ने रिलीज के चौथे दिन ही प्रभास की बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दरअसल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के दौरान फिल्म ने अमेरिका में बाहुबली (Bahubali) का रिकॉर्ड तोड़ते हुए यूएसए में 321 लाख और कनाडा में 426 लाख डॉलर की कमाई की है। ये देख फिल्म के मेकर्स के बीच ख़ुशी की लहर दौड़ उठी है।

End of Feed