Animal Box Office Collection Prediction Day 1: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल आज 1 दिसंबर 2023 को दुनियाभर में रिलीज हो रही है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ ही रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे बड़े सितारे भी शामिल हैं। संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में बनी एनिमल का ट्रेलर सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया है। अब फिल्म की रिलीज के साथ ही इसके रिव्यू भी लगातार सामने आने लगे हैं। जिनमें दर्शक फिल्म की जमकर तारीफ करते दिख रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी एनिमल धमाका करने वाली है। फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर कई रिपोर्ट सामने आने लगी हैं।
img credits - Instagram
यह भी पढ़ें- Sam Bahadur Celeb Review: विक्की कौशल की धांसू एक्टिंग के फैन हुए अभिषेक बच्चन-सुनील शेट्टी, बिग बी ने भी की तारीफ
जिसमें दावा किया जा रहा है कि फिल्म वर्ल्डवाइड 100 करोड़ और इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट पर 40-35 करोड़ तक का बिजनेस कर सकती हैं। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Animal Box Office Day 1: पहले दिन की कमाई
Sailik इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार एनिमल को लेकर नजर आ रही हाइप और एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को देखकर साफ पता चल रहा है कि फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिलने वाली है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एनिमल के पहले दिन की कमाई सनी देओल की ब्लॉकबस्टर मूवी गदर 2 और सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 के रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। इसी के साथ ही एनिमल, रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
