Animal Box Office Collection Day 1 (Early Trends): एनिमल ने चकनाचूर किया पठान-गदर 2 का रिकॉर्ड, मिली इतनी ओपनिंग

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 2, 2023, 08:32 AM IST

Animal Box Office Collection Prediction Day 1:बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल (Animal) दुनियाभर में रिलीज कर दी गई है। फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आंकड़ों को लेकर कई रिपोर्ट सामने आ रही हैं। जिनमें दावा किया जा रहा है कि मूवी ने पठान और गदर 2 के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं।

Animal Box Office Collection Day 1 (Early Reports): रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल (Animal) को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर की एक्टिंग की जमकर तारीफ की जा रही है। एनिमल को संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में बनाया गया है, जो एनिमल से पहले कबीर सिंह जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी दे चुके हैं। रिलीज के साथ ही एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स देना शुरू कर दिया है। दर्शक फिल्म की जमकर तारीफ करते दिख रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी एनिमल के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर कई रिपोर्ट सामने आने लगी हैं।

End of Feed