Anil Sharma on Gadar 3: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) को डायरेक्ट कर अनिल शर्मा (Anil Sharma) इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। 'गदर 2' अब तक 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की कमाई अभी भी बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। 'गदर 2' की सफलता के बाद खबरें आ रही थी कि मेकर्स अब इसके तीसरे पार्ट यानी 'गदर 3' बनाने के बारे में प्लानिंग कर रहे हैं। इन खबरों पर अब डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बड़ा रिएक्शन दिया है। उन्होंने अपने जवाब से फैन्स का दिल तोड़ दिया है।
अनिल शर्मा ने 'गदर 3' को लेकर अपना बयान जारी करते हुए कहा कि जब तक कहानी पक्की नहीं होती 'गदर 3' नहीं बनेगी। जब तक हामारे पास कोई कारण नहीं होगा , तब तक हम 'गदर 3' पर काम शुरू नहीं करेंगे। 'गदर 2' बनाने के लिए हमारे पास एक दिलचस्प कहानी थी। इसी कारण यह फिल्म बन पाई। इसलिए अब इस तरह की चीजों को बढ़ावा ना दें।
अनिल शर्मा ने अपने इस बयान के बाद यह साफ कर दिया है कई वो 'गदर 3' नहीं बनाएंगे। वहीं दूसरी फिल्म की कमाई की बात करें तो यह धीरे-धीरे शाहरुख खान की 'पठान' के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड की तोड़ने की ओर बढ़ रही है। 'गदर 2' ने साउथ सुपरस्टार यश की 'केजीएफ 2' को धूल चटा दी है। फिल्म में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल भी लीड रोल में मौजूद हैं।
