बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी अनिल कपूर (Anil Kapoor) और नाना पाटेकर (Nana Patekar) एक बार फिर साथ नजर आ सकती है। दोनों को 'वेलकम' में उदय और मजनू भाई के किरदारों के लिए खूब पसंद किया गया था। अब खबर है कि निर्माता फिरोज नाडियाडवाला दोनों को अपनी नई फिल्म के लिए साथ लाने की तैयारी कर रहे हैं। यह फिल्म एक जॉम्बी कॉमेडी होगी, जिसमें टाइगर श्रॉफ लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर सकते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: किसिंग वीडियो के वायरल होने पर Nikita Rawal ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'कुछ गलत नहीं किया...')
अनिल कपूर और नाना पाटेकर को मिला खास ऑफर (Pic Credit: Instagram)
अनिल कपूर और नाना पाटेकर को मिला खास ऑफर
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिरोज नाडियाडवाला ने अनिल कपूर और नाना पाटेकर को इस फिल्म में एक बिल्कुल अलग तरह के किरदार के लिए अप्रोच किया है। दोनों के किरदारों में ऐसी केमिस्ट्री देखने को मिल सकती है, जो दर्शकों को उदय और मजनू की याद दिलाएगी। एक सूत्र के अनुसार, दोनों कलाकार इस नए प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित हैं और फिरोज नाडियाडवाला के साथ दोबारा काम करने में उनकी दिलचस्पी है।
फिर दिखेगी Uday-Majnu जैसी जोड़ी?
'वेलकम' में अनिल कपूर और नाना पाटेकर की जोड़ी ने दर्शकों को खूब हंसाया था। उदय और मजनू के रूप में दोनों की कॉमिक टाइमिंग आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय है। हालांकि, नई फिल्म में दोनों का लुक और किरदार पूरी तरह अलग होंगे। मेकर्स की कोशिश है कि उनकी जोड़ी को नए जमाने के उदय-मजनू के तौर पर पेश किया जाए। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: DC The Bloody Valentine Box Office: नहीं रुक रही लोकेश-वामिका स्टारर की कमाई, 5 दिनों में इतना हुआ बिजनेस)
बच्चों के लिए होगी खास जॉम्बी कॉमेडी
रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की स्क्रिप्ट पर फिलहाल काम चल रहा है। फिरोज नाडियाडवाला ने टाइगर श्रॉफ को फिल्म के लीड एक्टर के तौर पर लॉक कर लिया है और अब बाकी कलाकारों को फिल्म से जोड़ने की तैयारी चल रही है। खास बात यह है कि यह सिर्फ हॉरर या जॉम्बी कॉमेडी फिल्म नहीं होगी। इसे फैमिली और बच्चों के लिए फ्रेंडली कॉमेडी के तौर पर बनाया जाएगा। यानी फिल्म में Zombies के साथ कॉमेडी और मनोरंजन का भरपूर तड़का देखने को मिल सकता है।
2027 की शुरुआत में शुरू हो सकती है शूटिंग
फिल्म अभी स्क्रिप्टिंग स्टेज में है। रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स इसे 2027 की शुरुआत में फ्लोर पर ले जाने की योजना बना रहे हैं। फिल्म की शूटिंग एक ही शेड्यूल में पूरी करने की तैयारी है। अगर अनिल कपूर और नाना पाटेकर इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनते हैं, तो 'वेलकम' के बाद दोनों को एक अलग अंदाज में साथ देखना फैंस के लिए काफी दिलचस्प होगा।
