बॉलीवुड

Kangana Ranaut ने हत्थे चढ़े Aamir Khan, अदाकारा बोली 'बेचारा ऐसे बात कर रहा है, जैसे मुझे जानता...'

Kangana called Aamir Khan "Bechara": कलाकार आमिर खान (Aamir Khan) लेखिका शोभा डे के बुक लॉन्च इवेंट पर गए थे, जहां से सामने आए एक वीडियो की वजह से कंगना रनौत (Kangana Ranaut) उन पर बरस पड़ी हैं। कंगना रनौत ने आमिर खान को जिस लहजे में जवाब दिया है, उससे लगता है कि वो काफी गुस्से में हैं।

Image

Kangana Ranaut ने हत्थे चढ़े Aamir Khan, अदाकारा बोली 'बेचारा ऐसे बात कर रहा है, जैसे मुझे जानता...'

KEY HIGHLIGHTS
शोभा डे के बुक लॉन्च इवेंट पर पहुंचे आमिर खान
आमिर खान से नाराज हुईं कंगना रनौत
कंगना रनौत ने ट्वीट करके लगाई आमिर खान की क्लास

Kangana called Aamir Khan "Bechara": बॉलीवुड कलाकार आमिर खान जानी-मानी लेखिका शोभा डे के बुक लॉन्च इवेंट पर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से खुलकर बात की। बुक लॉन्च इवेंट पर पत्रकारों ने आमिर खान से पूछा कि अगर शोभा डे का किरदार प्ले करने के लिए उन्हें किसी अदाकारा को चुनना हो तो वो किसे चुनेंगे? आमिर खान ने सोच समझकर आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के नाम लिए। इस दौरान आमिर खान कंगना रनौत का नाम लेना भूल गए, जो उन पर भारी पड़ गया है। अदाकारा कंगना रनौत ने ट्विटर पर आमिर खान की इस कारण क्लास लगा दी है। कंगना रनौत ने आमिर खान को जिस लहजे में जवाब दिया है, उससे लग रहा है कि वो आमिर खान से काफी खफा हैं।

कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'बेचारा आमिर खान... हाहाहा ये ऐसा दिखा रहा है कि ये मुझे जानता ही नहीं है कि मैंने 2 नेशनल अवॉर्ड जीते हैं। इसने जिन हीरोइनों के नाम लिए हैं उनमें से एक के पास भी एक नेशनल अवॉर्ड नहीं है। थैंक यू शोभा जी मुझे इतना प्यार देने के लिए। शोभा जी और मेरी विचारधारा अलग है लेकिन इस कारण उन्होंने मेरे काम को सराहने में हिचक नहीं की। वो मेरे हार्डवर्क की इज्जत करती हैं। इससे ही किसी इंसान की पहचान होती है। मेरी तरफ से आपकी बुक के लिए शुभकामनाएं मैम।'

वैसे ऐसा नहीं है कि आमिर खान ने कंगना रनौत की बिल्कुल तारीफ नहीं की है। आमिर खान वीडियो में कंगना रनौत की जमकर तारीफ करते दिख रहे हैं। बाद में वो कहते हैं कि कंगना रनौत अच्छी अदाकारा हैं, जो अच्छी कॉमेडी कर लेती हैं और अच्छा ड्रामा भी कर लेती हैं। हालांकि कंगना ये सारी बातें नजरअंदाज कर गईं क्योंकि उन्हें इस बात का बुरा लग गया कि आमिर ने दीपिका, आलिया, प्रियंका से पहले उनका नाम क्यों नहीं लिया?

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article