बॉलीवुड

Kangana Ranaut की जासूसी करा रहे हैं ये मियां-बीवी!! एक्ट्रेस ने जमकर लगाई लताड़

Kangana targets Ranbir-Alia: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने बॉलीवुड के शादीशुदा कपल पर आरोप लगाया है कि वो उनकी जासूसी करा रहा है, जिसकी वजह से उनको काफी नुकसान हो रहा है। कंगना रनौत के पोस्ट ने एक बार फिर से बॉलीवुड इंडस्ट्री हिला दी है और लोग पूछ रहे हैं कि अदाकारा ने किस पर निशाना साधा है?

Image

Kangana Ranaut की जासूसी करा रहे हैं ये मियां-बीवी!! एक्ट्रेस ने जमकर लगाई लताड़

Kangana targets Ranbir-Alia: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड सितारों पर लम्बे वक्त से निशाना साधती आई हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद से ही कंगना रनौत ने बॉलीवुड वालों की पोल खोलने का सिलसिला शुरू किया है, जो अब तक चल रहा है। कंगना रनौत ने एक बार फिर से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसा कुछ लिखा है, जिसकी वजह से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री हिल पड़ी है। कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में बॉलीवुड के एक शादीशुदा कपल पर जासूसी कराने का आरोप लगाया है। कंगना ने अपने पोस्ट में यह खुलासा भी किया है कि इस कपल ने उनका व्हाट्सऐप डाटा लीक कराया था ताकि एक्ट्रेस की पर्सनल और प्रोफेशनल जानकारी मिल सके।

कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘मैं जहां जाती हूं, मुझे फॉलो किया जाता है, मेरी जासूसी की जाती है। सिर्फ सड़कों पर ही नहीं बल्कि मेरी बिल्डिंग के बाहर भी लोग मेरी जासूसी करते हैं। हम सब जानते हैं कि फोटोग्राफर्स किस तरह से स्टार्स को कवर करते हैं? मैं किसी को टिप नहीं हूं लेकिन फिर भी मुझे कवर किया जाता है।....मेरा व्हाट्सऐप डाटा भी लीक किया गया है, जिसमें मेरी पर्सनल और प्रोफेशनल जानकारी थी। बॉलीवुड का कैसोनोवा और उसकी उसकी पत्नी जो बॉलीवुड नेपो गैंग की वाइस प्रेसिडेंट है, मेरे पीछे हैं। इन लोगों की वजह से मुझे फाइनेंशियली नुकसान भी हो रहा है और मेरी डील्स कैंसिल हो रही हैं। मेरी तरफ से तुम दोनों को बहुत सारा प्यार और तुम्हारी बच्ची को भी मेरी तरफ से खूब प्यार।’

Kangana Ranaut की जासूसी करा रहे हैं ये मियां-बीवी!! एक्ट्रेस ने जमकर लगाई लताड़

Kangana Ranaut की जासूसी करा रहे हैं ये मियां-बीवी!! एक्ट्रेस ने जमकर लगाई लताड़

Kangana Ranaut की जासूसी करा रहे हैं ये मियां-बीवी!! एक्ट्रेस ने जमकर लगाई लताड़

Kangana Ranaut की जासूसी करा रहे हैं ये मियां-बीवी!! एक्ट्रेस ने जमकर लगाई लताड़

कंगना ने रणबीर-आलिया पर साधा निशाना

कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन उनका पोस्ट देखकर लोग मान रहे हैं कि उन्होंने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पर निशाना साधा है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से जुड़ी बातें कंगना ने अपने पोस्ट में लिखी हैं और इसी कपल को थोड़े दिनों पहले बेटी हुई है। तो क्या रणबीर-आलिया मिलकर कंगना रनौत की जासूसी करा रहे हैं? आपका इस बारे में क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article