बॉलीवुड

Kangana Ranaut ने की Kiara Advani-Sidharth Malhotra की तारीफ, कपल को बताया 'The MOST dignified couple in Bollywood'

Kangana Praise Kiara-Sidharth: अदाकारा कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की तारीफ करते हुए इन्हें बॉलीवुड का सबसे डिग्निफाइड कपल बताया है। सिद्धार्थ-कियारा ने कभी भी अपने प्यार को फिल्म प्रमोशन के लिए यूज नहीं किया, जो बात कंगना रनौत को काफी पसंद आई है। कंगना सिड-कियारा की इस अदा पर फिदा हैं।

Image

Kangana Ranaut ने की Kiara Advani-Sidharth Malhotra की तारीफ, कपल को बताया 'The MOST dignified couple in Bollywood'

Kangana Praise Kiara-Sidharth: बॉलीवुड अदाकारा कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी 2023 के दिन अपने बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा संग 7 फेरे लेकर घर बसा लिया। सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) काफी लम्बे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन इन्होंने लोगों को कानों-कान इस बात की खबर नहीं होने दी। यहां तक कि फिल्म प्रमोशन के दौरान भी इन्होंने कभी अपने अफेयर को प्रमोशनल एक्टिविटी में यूज नहीं किया। लोगों को इनकी ये अदा काफी पसंद आई, जिस कारण सभी इन पर जमकर प्यार बरसाते हैं। बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को भी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा काफी पसंद हैं। कंगना रनौत ने कियारा-सिद्धार्थ की शादी के बाद सोशल मीडिया पर इन्हें बॉलीवुड का सबसे इज्जतदार कपल करार दिया है।

सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जब शेयर की तो एक व्यक्ति ने अचम्भा जताया क्योंकि उसे पता नहीं था कि ये दोनों डेट कर रहे हैं। व्यक्ति ने सिड-कियारा की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'क्या ये दोनों डेट कर रहे थे...।' तो कंगना रनौत ने उसे जवाब देते हुए लिखा 'जी हां, ये दोनों डेट कर रहे थे लेकिन सिर्फ मूवी या फिर उसके प्रमोशन के लिए नहीं। इन दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को प्रमोशनल गिमिक या फिर लाइमलाइट के लिए यूज नहीं किया। इन्होंने अपने प्यार की इज्जत की क्योंकि इनका प्यार दिखावा नहीं बल्कि सच्चा था। ये बॉलीवुड के सबसे प्यारे और इज्जतदार कपल हैं।'

कंगना रनौत बहुत मुश्किल से ही किसी बॉलीवुड एक्टर की तारीफ करती हैं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए कंगना की तरफ से ऐसे कमेंट आना वाकई बड़ी बात है। वैसे इस बात में कोई दोराय नहीं है कि सिद्धार्थ और कियारा ने अपने प्यार को जमाने से छुपाते हुए भी छुपाए रखा। उनकी इस अदा पर हर कोई फिदा है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article