Annet Vishal in Shakti Shalini: यशराज बैनर से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने कुछ वक्त पहले ही मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की शक्ति शालिनी साइन की है। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों चल रही है, जिसमे मेकर्स दिसम्बर 2026 में रिलीज करने की सोच रहे हैं। फिल्म शक्ति शालिनी मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की अगली कड़ी है। थामा के बाद मेकर्स इसे ही दर्शकों के सामने पेश करेंगे, जिससे हॉरर यूनिवर्स आगे बढ़ेगा। फिल्म शक्ति शालिनी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार मेकर्स ने इसके लिए एक नए एक्टर को भी साइन किया है, जो मूवी में अनीत पड्डा के अपोजिट दिखाई देगा।
Image Source: Social Media
विशाल जेठवा करेंगे अनीत पड्डा संग रोमांस
इंडिया टुडे की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर विशाल जेठवा को शक्ति शालिनी के मेकर्स ने साइन किया है, जो अनीत पड्डा के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। शक्ति शालिनी के लिए ये दोनों पहली दफा हाथ मिलाने जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अगले महीने से और भी तेजी से होनी शुरू हो जाएगी क्योंकि मेकर्स इसे क्रिसमस 2026 तक रिलीज करना चाहते हैं। विशाल को बीते दिनों होमबाउंड के लिए काफी तारीफें मिली हैं और मर्दानी 2 में भी उन्होंने कमाल का रोल निभाया था। होमबाउंड को मेकर्स ने ऑस्कर्स के लिए भी भेजा था लेकिन ये फाइनल लिस्ट में जगह नहीं बना पायी थी।
कियारा आडवाणी थीं शक्ति शालिनी के लिए पहली पसंद
अदाकारा कियारा आडवाणी को मैडॉक ने सबसे पहले शक्ति शालिनी के लिए साइन किया था लेकिन उनकी डिलीवरी के बाद मेकर्स ने उनकी जगह अनीत पड्डा को साइन कर लिया। बीते साल आई अनीत पड्डा की डेब्यू मूवी सैयारा बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, जिसके बाद शक्ति शालिनी मेकर्स की नजर उन पर पड़ी। मेकर्स को पूरा भरोसा है कि अनीत पड्डा शक्ति शालिनी जैसी मूवी अपने कंधों पर उठा सकती हैं।
