Aneet Padda Look: साल 2025 में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनीत पड्डा (Aneet Padda) ने फिल्म सैयारा में धमाल मचा दिया था। फिल्म में अनीत और अहान पांडे साथ नजर आए थे। इस रोमांटिक मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की। सैयारा के बाद अनीत पड्डा रातों-रात स्टार बन गई। उनके खाते में एक से एक फिल्में है। इस लिस्ट में शक्ति शालिनी का नाम शामिल है। इस बीच शक्ति शालिनी (Shakti Shalini) के सेट से एक क्लिप सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस वीडियो पर...(ये भी पढ़ें-Taal 2 की स्क्रिप्ट हुई पूरी, लीड रोल में नजर आएंगे आहान पांडे-अनीत पड्डा! Subhash Ghai ने तोड़ी चुप्पी)
शक्ति शालिनी से लीक हुआ अनीत का लुक (pic credit-instagram/reddit)
शक्ति शालिनी से लीक हुआ अनीत का लुक (pic credit-instagram)
अनीत पड्डा का लुक वायरल
अनीत पड्डा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'शक्ति शालिनी' का एक छोटा सा क्लिप वायरल हो गया है, जिसमें उनका नया लुक देखकर लोग हैरान हैं। यह अवतार उनकी पिछली फिल्म सैयारा के साधारण और सहज किरदार से बिल्कुल अलग है। क्लिप में अनीत स्कूल गर्ल के लुक में दिखाई दे रही हैं। शक्ति शालिनी में अनीत दो अलग-अलग रंगों में नजर आने वाली हैं। जहां एक तरफ शक्ति जो रक्षक की भूमिका में है, तो दूसरी तरफ शालिनी जो विनाशकारी किरदार है। फिल्म की कहानी को अभी सीक्रेट रखा गया है, लेकिन उनके ड्यूल रोल को लेकर चर्चा जोरों पर है। वायरल क्लिप के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर अनीत को भरपूर सपोर्ट दिया है।
कब रिलीज होगी शक्ति शालिनी
अनीत पड्डा को साल 2025 में शक्ति शालिनी की लीड रोल में घोषित किया गया था। यह फिल्म मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है। उनकी किरदार की पहली झलक फिल्म थम्मा के पोस्ट-क्रेडिट सीन में दिखाई गई थी, जिसमें उन्हें सृष्टि, संहार और सबकी मां बताया गया था। शक्ति शालिनी 24 दिसंबर 2026 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। वायरल क्लिप के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता बढ़ गई है। मालूम हो कि अनीत पड्डा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अनीत पड्डा का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो जाता है।
